ग्लोबल मंदी की आहट में बाजार में घबराहट, जानें निफ्टी, बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज और प्रशांत सावंत के ट्रेडिंग कॉल्स

आज निफ्टी में 16400, 16500 और 16600 पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स ऐक्टिव दिखाई दिये

अपडेटेड May 06, 2022 पर 2:31 PM
प्रशांत सावंत ने आज इंडेक्सेस में ट्रेडिंग से बचने की सलाह दी और स्टॉक स्पेसिफिक दांव लगाने को कहा

ग्लोबल मंदी की आहट मे बाजार में घबराहट दिख रही है। निफ्टी 300 प्वाइंट टूटकर 16400 के नीचे, सेंसेक्स भी करीब 1000 प्वाइंट फिसल गया है। बैंक निफ्टी, मिडकैप में भी भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में आज के हमारे एक्सपर्ट Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत हैं। प्रशांत ने अपनी दमदार कॉल्स के साथ शानदार सस्ता ऑप्शन भी दिया।

निफ्टी की रेंज

निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान 16400, 16500 और 16600 पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स ऐक्टिव नजर आये

निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान 16200, 16300 और 16800 पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स ऐक्टिव नजर आये


बैंक निफ्टी की रेंज

बैंक निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान 34500, 34700 और 35200 पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स ऐक्टिव नजर आये

बैंक निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान 34200, 34300 और 34400 पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स ऐक्टिव नजर आये

Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत की बाजार पर राय

प्रशांत सावंत ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि निफ्टी में कुछ दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। फिलहाल निफ्टी में कमजोरी देखने को मिल रही है फिर भी हमारा मानना है कि निफ्टी में गिरावट दिखाई देने पर इसमें खरीदारी नहीं करनी चाहिए। फिलहाल का बाजार सेल ऑन रैली का बाजार है।

Axis MF ने फंड मैनेजर्स विरेश जोशी और दीपक अग्रवाल को फंड से हटाया, लगा Front Running का आरोप

उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी में 16300 से लेकर 16500 के लेवल अहम हैं। लेकिन फिलहाल हमारी राय है इंडेक्स में गिरावट दिखने पर खरीदारी का मूड नहीं बनाना चाहिए। हालांकि रिस्क रिवार्ड रेश्यो आपके फेवर में है तो आप सूझ-बूझ के साथ ट्रेडिंग कर सकते हैं। फिलहाल हमारी राय होगी कि स्टॉक स्पेसिफिक दांव लगाना चाहिए।

Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत के दमदार कमाई वाले कॉल्स

ITC May Fut : खरीदें-261 रुपये, लक्ष्य-275 से 280 रुपये, स्टॉपलॉस-255 रुपये

Titan May Fut : खरीदें-2220 रुपये, लक्ष्य-2280 रुपये, स्टॉपलॉस-2185 रुपये

Axis Bank May Fut : बेचें-677 रुपये, लक्ष्य-645 रुपये, स्टॉपलॉस-686 रुपये

(डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।