एक्सपायरी के दिन फिसला बाजार, जानें निफ्टी एवं बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज और प्रशांत सावंत की पिक्स
वायदा बाजार में आज Delta, RBL Bank, India Cement और ONGC में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली
MoneyControl News
अपडेटेड Jun 16, 2022 पर 2:08 PM
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने आज निफ्टी में उछाल आने पर बिकवाली करने की राय दी है
फेडरल रिजर्व के उम्मीद के मुताबिक ही ब्याज बढ़ाने से बाजार में शुरुआत तो अच्छी हुई। लेकिन बाजार ऊपरी स्तरों पर बिल्कुल टिक नहीं पाया। निफ्टी ने 14 जून का निचला स्तर भी तोड़ दिया है। निफ्टी 15650 के नीचे फिसल गया है। निफ्टी में कॉल राइटर्स का पलड़ा भारी है। इसमें 15800 और 15700 पर जमकर कॉल राइटिंग हो रही है। पुट राइटर्स 15500 पर सहारा तलाश रहे हैं। वहीं बैंक निफ्टी में 33500 पर कॉल राइटर्स हावी हैं। पुट राइटर्स 33000 पर सहारा देख रहे हैं।
ऐसे में हम ऑप्शंस के आंकड़ों के जरिये ये समझने की कोशिश करेंगे की राइटर्स आज की एक्सपायरी के लिए लिए कौन सी रेंज देख रहे हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में आज के हमारे एक्सपर्ट Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत हैं। प्रशांत ने अपनी शानदार कॉल्स के साथ सस्ता ऑप्शन भी दिया।
आज दोपहर 12 के दौरान निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 15700, 15800 और 15900 के स्तर पर एक्टिव नजर आये
आज दोपहर 12 के दौरान निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 15700, 15600 और 15500 के स्तर पर एक्टिव नजर आये
NIFTY BANK में राइटर्स की रेंज
आज दोपहर 12 के दौरान बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 33500, 33600 और 33700 के स्तर पर एक्टिव नजर आये
आज दोपहर 12 के दौरान बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 33000, 33100 और 33200 के स्तर पर एक्टिव नजर आये
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत की बाजार पर राय
निफ्टी में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। जब तक निफ्टी 16200 के ऊपर कारोबार करना शुरू नहीं करता है तब तक इसमें तेजी की उम्मीद नहीं की जा सकती है। इसमें हर उछाल पर बिकवाली करनी चाहिए। इसमें 15250 के स्तर पर अच्छा सपोर्ट नजर आ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि यदि बाजार में इसी तरह गिरावट रही और निफ्टी इस लेवल को तोड़ता है तो इसमें 14700 के स्तर भी देखने को मिल सकते हैं। वैसे फिलहाल निफ्टी में उछाल पर बिकवाली करने की सलाह रहेगी।
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का आज के ट्रेडिंग कॉल्स
M&M June Fut : बेचें- 1017 रुपये, लक्ष्य-940 से 920 रुपये, स्टॉपलॉस-1045 रुपये
Havells June Fut : बेचें- 1099 रुपये, लक्ष्य-1040 से 1025 रुपये, स्टॉपलॉस-1120 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शन : Maruti Suzuki
प्रशांत ने आज का सस्ता ऑप्शन बताते हुए मारुति सुजुकी पर पुट खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने कहा मारुति की जून की एक्सपायरी की 7800 के स्ट्राइक वाली पुट 147 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें 275 से लेकर 325 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। ये ट्रेड काफी वोलाटाइल रह सकता है इसलिए इसमें 50 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )