RBI पॉलिसी के बाद बाजार का जोश कायम है। निफ्टी 17400 के ऊपर टिकने में कामयाब रहा है। आज भी निफ्टी के मुकाबले बैंक निफ्टी OUT PERFORM कर रहा है। ऐसे में हम ऑप्शन के आंकड़ों के जरिए समझने की कोशिश करेंगे कि कल की वीकली एक्सपायरी के लिए राइटर्स कौन सी रेंज देख रहे हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में आज के एक्सपर्ट ट्रेडर और मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ हैं। अमित ने शानदार कॉल्स के साथ सस्ता ऑप्शन भी बताया।
