5 दिनों की गिरावट के बाद रिकवरी की कोशिश में बाजार, जानिये एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय की मार्केट पर राय और ट्रेडिंग आइडियाज

वायदा बाजार में आज LTI, GAIL, INDIAN HOTEL, PERSISTENT और BAJAJ FINANCE में शॉर्ट्स बनते नजर आये

अपडेटेड Apr 20, 2022 पर 1:41 PM
Story continues below Advertisement
Axis Securities के राजेश पालवीय ने बैंक निफ्टी पर बिकवाली का ट्रेड देते हुए कहा इसमें कल भी कमजोरी नजर आ सकती है

लगातार 5 दिनों की गिरावट के बाद बाजार में रिकवरी की कोशिश दिख रही है। Nifty 17100 के करीब टिकने की कोशिश कर रहा है। हालांकि बैंक निफ्टी में आज भी ऊपरी स्तरों से दबाव बना हुआ है। वीकली एक्सपायरी से पहले बाजार में आज पुट राइटर्स का भरोसा लौटता दिख रहा है। 17000 की पुट पर अच्छी राइटिंग हो रही है। लेकिन बैंक निफ्टी में कॉल राइटर्स का पलड़ा अभी भी भारी है। 36500 की कॉल पर अच्छी पोजिशन बन रही है। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेश शो में आज के हमारे एक्सपर्ट एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय हैं। राजेश ने अपने दमदार कॉल्स के साथ सस्ता ऑप्शन भी बताया।

फ्यूचर मार्केट में आज के LONG रोल्स वाले स्टॉक्स

ACC, METROPOLIS, ASTRAL और DR LAL PATH


फ्यूचर मार्केट में आज के SHORTS COVERING रोल्स वाले स्टॉक्स

BIOCON, TCS, FSL और TATA MOTORS

फ्यूचर मार्केट में आज के SHORTS रोल्स वाले स्टॉक्स

LTI, GAIL, INDIAN HOTEL, PERSISTENT और BAJAJ FINANCE

निफ्टी की रेंज

निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 17500, 17600 और 17700 के स्तर पर ऐक्टिव नजर आये

निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 17600, 17500 और 17400 के स्तर पर ऐक्टिव नजर आये

बैंक निफ्टी की रेंज

बैंक निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 37700, 38000 और 38200 के स्तर पर ऐक्टिव नजर आये

बैंक निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 377000, 37500 और 37200 के स्तर पर ऐक्टिव नजर आये

L&T INFOTECH की डॉलर रेवेन्यू और मुनाफा बढ़ा, ब्रोकरेजेस से जानें स्टॉक पर निवेश रणनीति

Axis Securities के राजेश पालवीय की बाजार पर राय

राजेश पालवीय ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि आज निफ्टी में ट्रेड करते समय सतर्क रवैया अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज निफ्टी में थोड़ी पुल बैक रैली दिखी है और ये 17100 के ऊपर टिकने का प्रयास कर रहा है। लेकिन जब तक ये 17350 का लेवल क्रॉस नहीं करता और जब तक इसके ऊपर नहीं टिकता तब तक इसमें खरीदारी की राय नहीं होगी। यदि निफ्टी इसके ऊपर नहीं जाता है तो ये पुल बैक रैली का टिकना मुश्किल हो सकता है। निफ्टी में ऊपर स्तरों पर वापस से मुनाफा वसूली देखने को मिल सकती है।

बैंक निफ्टी पर राय देते हुए Axis Securities के राजेश पालवीय ने कहा कि बैंक निफ्टी का स्ट्रक्चर कमजोर नजर आ रहा है। बैंक निफ्टी ने एक बार 37250 के स्तर को भी छुआ लेकिन उन स्तरों पर टिकने में असफल रहा। इसमें गिरावट देखने को मिली। ऊपर के स्तर पर इसमें मुनाफा वसूली हुई। हमें लगता है कि इसमें कल के सेशन में गिरावट जारी रह सकती है। इसलिए इस इंडेक्स में बिकवाली करने की हमारी सलाह होगी।

बैंक निफ्टी पर ट्रेडिंग की राय देते हुए राजेश ने कहा कि 36415 के स्तर पर बिकवाली करनी चाहिए। इसमें 36000 के लेवल देखने को मिल सकते हैं। हालांकि अपने ट्रेड को डिफेंड करने के लिए 37000 के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

Axis Securities के राजेश पालवीय के ट्रेडिंग आइडियाज

Bajaj Finance April Fut : बेचें- 7040 रुपये, स्टॉपलॉस- 7115 रुपये, लक्ष्य- 6930 रुपये

Biocon April Fut : खरीदें- 352 रुपये, स्टॉपलॉस- 346 रुपये, लक्ष्य- 365 से 370 रुपये

Ambuja Cement April Fut : खरीदें- 366 रुपये, स्टॉपलॉस- 359 रुपये, लक्ष्य- 375 से 378 रुपये

ACC की आय बढ़ी लेकिन मुनाफा घटा, अब ब्रोकरेजेस से जानें स्टॉक को खरीदें, बेचें या करें होल्ड

आज का सस्ता ऑप्शन : M&M

राजेश पालवीय ने सस्ता ऑप्शन के रूप में दिग्गज महिंद्रा एंड महिंद्रा का स्टॉक चुना। उन्होंने कहा कि इसकी अप्रैल सीरीज का 900 के स्ट्राइक वाला कॉल ऑप्शन 6.70 रुपये के आस-पास खरीदना चाहिए। इसमें कुछ दिनों में 12 रुपये के टारगेट देखने को मिलेंगे। साथ ही इन्होंने इस कॉल में 3 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की भी सलाह दी।

(डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।