Get App

Medplus IPO की अलॉटमेंट डेट पर टिकीं सबकी नजर, लेकिन GMP दे रहा क्या संकेत?

आज मेडप्लस के आईपीओ का जीएमपी 260 रुपये है, जो कल के 250 रुपये के प्रीमियम से 10 रुपये ज्यादा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 17, 2021 पर 2:07 PM
Medplus IPO की अलॉटमेंट डेट पर टिकीं सबकी नजर, लेकिन GMP दे रहा क्या संकेत?
मेडप्लस के आईपीओ के लिए अलॉटमेंट डेट अभी तय नहीं हुई है

Medplus Health Services IPO: मेडप्लस हेल्थ सर्विसेज के आईपीओ (IPO) के लिए बिडिंग बंद होने के बाद, बिडर्स और मार्केट के जानकार उत्सुकता से आईपीओ की अलॉटमेंट डेट का इंतजार कर रहे हैं, जो 20 दिसंबर होने की संभावना है। तीन के सब्सक्रिप्शन में, आईपीओ कुल 52.59 गुना सब्सक्राइब हुआ, जबकि इसका रिटेल पोर्शन 5.24 गुना सब्सक्राइब हुआ। इनवेस्टर्स की तरफ से मिले मजबूत रिस्पांस के बाद, इस इश्यू के लिए ग्रे मार्केट भी बूलिश दिख रहा है। मार्केट के जानकारों के मुताबिक, मेडप्लस हेल्थ का शेयर ग्रे मार्केट में आज 260 रुपये के प्रीमियम पर उपलब्ध है।

मेडप्लस आईपीओ जीएमपी

लाइवमिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बाजार के जानकारों ने बताया कि आज मेडप्लस के आईपीओ का जीएमपी 260 रुपये है, जो कल के 250 रुपये के प्रीमियम से 10 रुपये ज्यादा है। उन्होंने कहा कि मेडप्लस आईपीओ का ग्रे मार्केट प्राइस पिछले एक हफ्ते से 225 से 280 रुपये के आसपास बना हुआ है, जिससे जाहिर होता है कि ग्रे मार्केट अभी भी इस पब्लिक इश्यू को लेकर पॉजिटिव बना हुआ है। उन्होंने कहा कि सब्सक्रिप्शन के बंद होने, मजबूत सब्सक्रिप्शन ने ग्रे मार्केट को मेडप्लस हेल्थ आईपीओ पर बूलिश रखने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि शेयर अलॉटमेंट की तारीख से पहले ग्रे मार्केट अच्छे संकेत दे रहा है और निवेशक आईपीओ से अच्छे लिस्टिंग प्रीमियम की उम्मीद कर सकते हैं।

5 ऐसे लॉर्जकैप फंड जिन्होंने 1-3 साल की अवधि में किया निफ्टी 100 TRI से बेहतर प्रदर्शन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें