Midhani के शेयर में 7% तक की तेजी, Boeing के साथ अहम समझौते की खबर से आई रैली

Boeing India ने ऐलान किया कि वह भारत में स्टैंडर्ड एयरोस्पेस पार्ट्स और कम्पोनेंट्स के लिए रॉ मैटेरियल्स के विकास के लिए Midhani के साथ मिलकर काम और सहयोग करेगी

अपडेटेड Oct 19, 2022 पर 12:42 PM
सरकार के स्वामित्व वाली एयरोस्पेस और डिफेंस कंपनी Mishra Dhatu Nigam के स्टॉक का पिछला हाई 251.50 रुपये है, जो उसने 10 अक्टूबर, 2022 को छूआ था
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Mishra Dhatu Nigam Shares : मिश्र धातु निगम (Midhani) के शेयर बुधवार, 19 अक्टूबर को बीएसई पर इंट्राडे में 7 फीसदी की दमदार रैली के साथ 259.30 रुपये के स्तर पर पहुंच गए, जो उसका 52 हफ्ते का हाई है। खबरों के मुताबिक, कंपनी एयरोस्पेस पार्ट्स के लिए रॉ मैटेरियल के विकास के उद्देश्य से बोइंग इंडिया (Boeing India) के साथ काम करेगी। इस खबर के बाद शेयर में खरीदारी दिख रही है।

    तीन महीने में दिया 55 फीसदी रिटर्न

    सरकार के स्वामित्व वाली एयरोस्पेस और डिफेंस कंपनी के स्टॉक का पिछला हाई 251.50 रुपये है, जो उसने 10 अक्टूबर, 2022 को छूआ था। पिछले तीन महीने में शेयर 55 फीसदी का रिटर्न दे चुका है, जबकि इस दौरान एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स में 8 फीसदी की मजबूती आई है।


    बोइंग ने किया यह ऐलान

    न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, Boeing India ने मंगलवार को ऐलान किया कि वह भारत में स्टैंडर्ड एयरोस्पेस पार्ट्स और कम्पोनेंट्स के लिए रॉ मैटेरियल्स के विकास के लिए Midhani के साथ मिलकर काम और सहयोग करेगी।

    Hot Stocks: एवरेस्ट इंडस्ट्रीज, अपार इंडस्ट्रीज और ट्यूब इनवेस्टमेंट्स में 2-3 हफ्तों में होगी बंपर कमाई, जानें कैसे

    बोइंग ने कहा कि भारत में आत्मनिर्भर एयरोस्पेस और डिफेंस इंडस्ट्री के विकास के लिए विशेष एयरोस्पेस मैटेरियल्स और अलॉयज की देश में उपलब्धता अहम है।

    Midhani सुपरअलॉयज, टाइटेनियम, विशेष स्टील और अन्य खास मेटल्स के विनिर्माण के काम से जुड़ी है।

    शेयर ने दिया कितना रिटर्न

    स्टॉक में अगस्त के मध्य से तेजी बनी हुई है और पिछले दो महीने में 52 फीसदी की रैली आ चुकी है। शेयर एक महीने में 12 फीसदी, छह महीने में 26 फीसदी और एक साल में 27 फीसदी रिटर्न दे चुका है।

    मिढानी ने अपनी सालाना रिपोर्ट में कहा कि सरकार के मिलिट्री के आधुनिकीकरण पर अगले 5-6 साल में 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश का अनुमान है। डिफेंस एक्विजिशन पॉलिसी (डीएपी), 2020 में खरीद की श्रेणियों में 50 फीसदी से ज्यादा स्वदेशी मैटेरियल पर जोर दिया गया है।

    एचडीएफसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी को हाल में एक बुलेटप्रूफ जैकेट का ऑर्डर मिला है। 31 जून, 2022 तक कंपनी के पास 1,360 करोड़ रुपये की ऑर्डर बुक है। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए खरीद का टारगेट दिया है।

    डिसक्लेमर : मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।