इस Multibagger शेयर ने 10 हजार को बनाया 25 लाख रुपये, वो भी सिर्फ 3 महीने में- जानें क्या अब निवेश करना होगा सही

पिछले 18 महीनों में 800 से अधिक पेनी स्टॉक मल्टीबैगर बन गए हैं

अपडेटेड Jan 25, 2022 पर 2:29 PM
इस Multibagger शेयर ने 10 हजार को बनाया 25 लाख रुपये, वो भी सिर्फ 3 महीने में- जानें क्या अब निवेश करना होगा सही

Multibagger penny stock: कोविड-19 (Covid-19 pandemic) ने शेयर बाजार में सबसे ज्यादा अस्थिरता पैदा की है, जिसके कारण निवेशकों कई मल्टीबैगर स्टॉक के जरिए भारी रिटर्न मिला है। पिछले 18 महीनों में 800 से अधिक पेनी स्टॉक मल्टीबैगर बन गए हैं। इन शेयरों में रिकॉर्ड तेजी देखी गई है। आज हम आपको ऐसे ही मल्टीबैगर शेयर के बारे में बता रहे हैं।

आज हम आपको एसईएल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड (SEL Manufacturing Company Ltd -NSE: SELMC) नाम के एक ऐसे स्टॉक के बारे में बताएंगे, जिसने महज 3 महीने में 10,000 रुपये को 25 लाख रुपये में बदल दिया है।

3 महीने में 10 हजार रुपये को बनाया 25 लाख


शुक्रवार (21 जनवरी) को बाजार बंद होने पर एसईएल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड का शेयर भाव 87.45 रुपये रहा। महज तीन महीने पहले 27 अक्टूबर 2021 को शेयर 0.35 रुपये पर बंद हुआ था। यानी, करीब 24885.7 फीसदी की बढ़ोतरी। इस दर पर कम कीमत पर 10,000 रुपये का निवेश आज 24,98,571 रुपये का हो गया है।

1 जनवरी 2021 को शेयर 2.40 रुपये पर कारोबार कर रहा था। 21 अक्टूबर को 0.35 रुपये के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद, शेयर उठा और 31 दिसंबर, 2021 को 42.30 रुपये तक पहुंच गया। स्टॉक 2022 में 3 जनवरी को 44.40 रुपये से शुरू हुआ। केवल 20 दिनों में, यह लगभग दोगुना होकर 87.45 रुपये हो गया है।

कंपनी क्या करती है?

एसईएल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड टेक्सटाइल कंपनी है। यह सूती धागे, बुने हुए कपड़े और कपड़ों का निर्माण और निर्यात करता है। इसकी लुधियाना (पंजाब) और बद्दी (हिमाचल प्रदेश) में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट हैं। एक बड़े निर्यात बाजार के साथ, इसके रूस और दुबई (UAE) में भी ऑफिस हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।