Multibagger Stock : इस सरकारी कंपनी के शेयर ने साल भर में दिया 72% रिटर्न, रोज बना रहा नया हाई

माना जा रहा है कि इनफ्लो में सुधार और अच्छे वर्किंग कैपिटल मैनेजमेंट से BEL को आगे मजबूती मिलने का अनुमान है

अपडेटेड Sep 02, 2022 पर 10:31 AM
Story continues below Advertisement
बीईएल की 68वीं एजीएम में शेयरहोल्डर्स के बोनस इश्यू और 150 फीसदी डिविडेंड को मंजूरी देने के बाद शेयर में रैली देखने को मिल रही है

Bharat Electronics Share : सरकार के स्वामित्व वाली एयरोस्पेस और डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) ने शुक्रवार, 2 सितंबर को बीएसई पर 2 फीसदी की तेजी के साथ 327 रुपये का अपना नया हाई बनाया। शेयर लगभग पिछले कई दिन से अपना नया हाई बना रहा है। सुबह 9.45 बजे शेयर 1.80 फीसदी की मजबूती के साथ 326 रुपये के आसपास बना हुआ है। एक दिन पहले गुरुवार को भी शेयर में 4 फीसदी की दमदार रैली देखने को मिली थी।

दो साल में दिया 195 फीसदी रिटर्न

पिछले दो साल में 195 फीसदी से ज्यादा के दमदार रिटर्न के साथ बीईएल (BEL) मल्टीबैगर शेयर साबित हुआ है। 1 सितंबर, 2020 को शेयर 108 रुपये के स्तर था। पिछले एक साल के दौरान बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद शेयर ने लगभग 72 फीसदी का रिटर्न दिया है। बीते साल 1 सितंबर को यह शेयर 189.60 रुपये के स्तर पर था।


क्या LIC बोनस-डिविडेंड से बचने के लिए कर रही प्लानिंग? नॉन पार्टिसिपेटिंग बिजनेस में बढ़ाएगी मार्केट शेयर

क्यों भाग रहा है शेयर

दरअसल, कंपनी की 68वीं एजीएम में शेयरहोल्डर्स के एक बोनस इश्यू और 150 फीसदी डिविडेंड को मंजूरी देने के बाद शेयर में रैली देखने को मिल रही है। माना जा रहा है कि इनफ्लो में सुधार और अच्छे वर्किंग कैपिटल मैनेजमेंट से BEL को आगे मजबूती मिलने का अनुमान है। इसीलिए, जेएम फाइनेंशियल के एनालिस्ट्स ने स्टॉक के लिए ‘खरीद’ रेटिंग दे रखी है।

बीईएल की 68वीं एजीएम में शेयरहोल्डर्स ने 2:1 के रेश्यो में बोनस इश्यू और वित्त वर्ष 22 के लिए 150 फीसदी डिविडेंड जारी करने को मंजूरी दे दी है।

लिस्टिंग के बाद चीन की इस कंपनी के शेयर 13,000% उछले, निवेशक हैरान

बोनस शेयर देगी कंपनी

Bharat Electronics 2:1 के रेश्यो में बोनस शेयर जारी करेगी। इसका मतलब है कि एक मौजूदा शेयर के बदले में दो बोनस शेयर मिलेंगे। आम तौर पर एक लिस्टेड कंपनी इंसेंटिव के रूप में बोनस शेयर का ऐलान करती है, जिसे शेयरहोल्डर्स के मौजूदा शेयरों पर अतिरिक्त शेयर कहा जाता है। बोनस इश्यू का रेश्यो कंपनी तय करती है।

डिसक्लेमर : मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।