BLS International Shares : बीएलएस इंटरनेशनल के शेयर गुरुवार को बीएसई पर 10 फीसदी की दमदार तेजी के साथ 195 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। शेयर को एक दिन पहले एक कंपनी जीरो मास प्रा. लि. (ZMPL) को खरीदने के ऐलान से सपोर्ट मिला। 120 करोड़ रुपये में हुआ यह अधिग्रहण ऑल-कैश डील है।
कंपनी ने बुधवार को एक्सचेंज फाइलिंग में बताया, BLS International ने ऐलान किया है कि उसने मुंबई में मुख्यालय वाली देश की सबसे बड़ी बिजनेस करस्पॉन्डेंट Zero Mass Private Ltd (ZMPL) का अधिग्रहण किया है। आंतरिक स्रोतों से की गई इस ऑल कैश डील से बीएलएस इंटरनेशल भारत में सबसे बड़ी बिजनेस कस्पॉन्डेंट हो गई है।
कंपनी ने कहा, मुख्य रूप से वीजा प्रोसेसिंग में होने के बावजूद बीएलएस की BC (Business Correspondent) क्षेत्र में भी मौजूदगी है और इस डील से उसे इस सेगमेंट अपनी पैठ बढ़ाने में मदद मिलेगी।
ZMPL 11,500 एक्टिव कस्टमर सर्विस प्वाइंट के साथ भारत की सबसे बड़ी Business Correspondent है और वह देश के सबसे बड़े लेंडर एसबीआई की 15 फीसदी से ज्यादा बीसी की देखरेख करती है। इस डील के लिए मुंबई बेस्ड एमएंडए एडवाइजरी फर्म Lagrange Point Advisors LLP ने इस ट्रांजेक्शन के लिए एडवाइजर की भूमिका निभाई।
120 करोड़ में खरीदी कंपनी
बयान में कहा गया कि बीएलएस 120 करोड़ रुपये में जेडएमपीएल की 88.26 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है, जिसमें प्रमोटर अनुराग गुप्ता की 63.94 फीसदी हिस्सेदारी शामिल है। कंपनी की 6.83 फीसदी हिस्सेदारी एसबीआई के पास बनी रहेगी। कंपनी के ज्वाइंट एमडी शिखर अग्रवाल ने कहा कि अधिग्रहण के बाद उसके नेटवर् के टचप्वाइंट्स की संख्या बढ़कर 14,500 हो जाएगी।
वीजा कंसल्टैंसी सर्विसेज उपलब्ध कराती है BLS International
BLS International एक ऑनलाइन वीजा एप्लीकेशन सेंटर है, जो वीजा कंसल्टैंसी सर्विसेज उपलब्ध कराती है। कंपनी डिप्लोमैटिक मिशन, एम्बेसीज एंड कांसुलेट्स सहित 46 सरकारी क्लाइंट्स के साथ काम करती है।
बीएलएस इंटरनेशनल का शेयर एक साल के दौरान 200 फीसदी का दमदार रिटर्न दे चुका है। वहीं 2022 में शेयर में 104 फीसदी की मजबूती दर्ज की गई है।