Multibagger Stock: 5 साल में 400% का रिटर्न देने वाला यह फार्मा स्टॉक प्रभुदास लीलाधर को भी है पसंद, जानिए क्या है टारगेट प्राइस

प्रभुदास लीलाधर का कहना है कि लॉन्ग टर्म के नजरिए से यह स्टॉक काफी अच्छा नजर आ रहा है। लॉन्ग टर्म में यह स्टॉक करीब 20 फीसदी का रिटर्न देते हुए 4140 रुपये का स्तर छूता नजर आ सकता है

अपडेटेड Aug 24, 2022 पर 4:13 PM
Story continues below Advertisement
Divi's Laboratories पिछले कुछ सालों के दौरान भारतीय इक्विटी मार्केट के मल्टीबैगर स्टॉक्स में शामिल रहा है

प्रभुदास लीलाधर फार्मा सेक्टर के स्टॉक Divi's Laboratories को लेकर काफी बुलिश है। बता दें कि Divi's Laboratories पिछले कुछ सालों के दौरान भारतीय इक्विटी मार्केट के मल्टीबैगर स्टॉक्स में शामिल रहा है।

हालांकि पिछले 1 साल से यह स्टॉक बिकवाली के दबाव में है लेकिन लंबी अवधि के नजरिए से देखें तो पिछले 5 साल में इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को करीब 400 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस अवधि में यह शेयर 700 रुपये से बढ़कर 3,460 रुपये पर आ गया है। वहीं पिछले 3 महीने में यह शेयर साइडवेज कारोबार करता दिखा है।

घरेलू ब्रोकरेज हाउस प्रभुदास लीलाधार इस स्टॉक को लेकर काफी बुलिश है। प्रभुदास लीलाधर का कहना है कि लॉन्ग टर्म के नजरिए से यह स्टॉक काफी अच्छा नजर आ रहा है। लॉन्ग टर्म में यह स्टॉक करीब 20 फीसदी का रिटर्न देते हुए 4140 रुपये का स्तर छूता नजर आ सकता है।


Zomato भारत के फूड डिलीवरी मार्केट में स्विगी पर बना रहा बढ़त: Bernstein

इस शेयर की चाल पर नजर डालें तो Divi's Laboratories का शेयर एनएसई पर 35.65 रुपये यानी 1.01 फीसदी टूटकर 3496.65 रुपये के स्तर पर नजर आ रहा है। स्टॉक का दिन का लो 3,446.00 रुपये का था जबकि दिन का हाई 3,550.00 रुपये का था। स्टॉक का 52 वीक हाई 5,425.10 रुपये पर है जबकि 52 वीक हाई 3,365.55 रुपये पर है। स्टॉक का वर्तमान वॉल्यूम 1,864,679 शेयरों का है। स्टॉक का मार्केट कैप 92,825 करोड़ रुपये है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।