Multibagger Stock : इस इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट कंपनी ने 3 दिन में दिया 62% रिटर्न, अच्छे रिजल्ट का मिला फायदा

Shilchar Technologies का शेयर इस साल एक अप्रैल से अभी तक 91 फीसदी का रिटर्न दे चुका है। वहीं वर्ष 2022 में इस शेयर ने 182 फीसदी का दमदार रिटर्न दिया है

अपडेटेड May 04, 2022 पर 2:23 PM
Story continues below Advertisement
सिलचर टेक्नोलॉजिस के शेयर में ट्रेडिंग वॉल्यूम 10 गुना बढ़ गया और दोपहर तक 1,13,000 शेयरों में सौदे हो चुके थे

Shilchar Technologies Share : सिलचर टेक्नोलॉजिस के शेयर में बुधवार को 20 फीसदी तक की मजबूती देखने को मिली। इसके साथ ही शेयर 671.25 रुपये के अपने नए आल टाइम हाई पर पहुंच गया। पिछले तीन ट्रेडिंग सेशंस के दौरान इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट कंपनी के शेयर में 62 फीसदी की मजबूती देखने को मिली है, जो 28 अप्रैल, 2022 को 414.35 रुपये पर था। कंपनी को मार्च, 2022 में समाप्त तिमाही के अच्छे नतीजे पेश करने का फायदा मिल रहा है।

10 गुना बढ़ा ट्रेडिंग वॉल्यूम

दोपहर 1.50 बजे Shilchar Technologies का शेयर 20 फीसदी की मजबूती के साथ 671.25 रुपये पर बना हुआ था। शेयर में ट्रेडिंग वॉल्यूम 10 गुना बढ़ गया और 1,13,000 शेयरों में सौदे हो चुके थे, जबकि पिछले दो हफ्तों के दौरान बीएसई पर औसतन 11,000 शेयरों की ट्रेडिंग होती रही है। यह शेयर इस साल एक अप्रैल से अभी तक 91 फीसदी का रिटर्न दे चुका है। वहीं वर्ष 2022 में यह शेयर 182 फीसदी का दमदार रिटर्न दे चुका है।


LIC IPO: देश के सबसे बड़े इश्यू में निवेश करना ठीक है या बाद में पछताना होगा!

काफी कम है इक्विटी बेस

बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में यह स्टॉक एक्स कैटेगरी में आता है। एक्स ग्रुप के शेयर सिर्फ बीएसई पर सूचीबद्ध होते हैं। कंपनी का इक्विटी बेस भी काफी कम 38.1 लाख शेयरों का है। शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, प्रमोटर्स के पास कंपनी 65.85 फीसदी हिस्सेदारी है।

कंपनी ने पेश किए दमदार नतीजे

जनवरी-मार्च, 2022 तिमाही के दौरान सिलचर टेक्नोलॉजिस ने 7.48 करोड़ रुपये का प्रॉफिट दर्ज किया था, जबकि बीते साल समान तिमाही में उसका प्रॉफिट महज 15.80 लाख रुपये रहा था। रेवेन्यू लगभग दोगुना होकर 65.83 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह 33.28 करोड़ रुपये रहा था।

Hot Stocks: 2-3 हफ्तों में डबल डिजिट कमाई के लिए इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव, चमक सकती है किस्मत

वित्त वर्ष 2021-22 की बात करें तो कंपनी का नेट प्रॉफिट 5.52 करोड़ रुपये से बढ़कर 14.04 करोड़ रुपये हो गया। वहीं इस अवधि के दौरान रेवेन्यू 118 करोड़ रुपये से बढ़कर 180 करोड़ रुपये हो गया। बोर्ड ने वित्त वर्ष 22 के लिए 4 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने की भी सिफारिश की है। वित्त वर्ष 21 में कंपनी ने 1.5 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।