Multibagger Stock :  2 रुपये के शेयर ने ऐसा मचाया धमाल, 23 साल में 1 लाख रुपये बना दिए 50 करोड़

SRF Ltd लगभग 77,000 करोड़ रुपये की वैल्यूएशन के साथ एक लॉर्जकैप कंपनी है, जो केमिकल इंडस्ट्री से जुड़ी हुई है

अपडेटेड Sep 05, 2022 पर 11:48 AM
Story continues below Advertisement
एसआरएफ लि. का जून, 2022 में समाप्त तिमाही के दौरान सालाना आधार पर कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू 44 फीसदी बढ़कर 3,894.7 करोड़ रुपये रहा था

SRF Ltd : एसआरएफ लि. का शेयर इन दिनों 2,600 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है। हालांकि, आप जानकर हैरत में पड़ जाएंगे कि जनवरी 1999 में यह 2 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था। जी हां, इसका मतलब है कि किसी ने 23 साल पहले इस शेयर में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो उसकी रकम बढ़कर 50 करोड़ रुपये के आसपास हो गई होती। इसमें कंपनी द्वारा बीते साल 4:1 के रेश्यो में दिए गए बोनस शेयरों को भी शामिल कर लिया गया है।

1999 में 2 रुपये का था शेयर

SRF Ltd के शेयर की वैल्यू 1 जनवरी, 1999 को 2.06 रुपये थी। अगर किसी ने इस शेयर में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो उसे उस समय लगभग 48,500 शेयर मिलते। इस बीच 13 अक्टूबर, 2021 को कंपनी ने अपने शेयरहोल्डर्स को 4:1 के रेश्यो में बोनस शेयर जारी किए।


ऐसे में 1 लाख रुपये के निवेश पर मिले 48,500 शेयर, बोनस इश्यू के बाद लगभग 1,94,000 शेयर हो जाते। इन शेयरों की वैल्यू लगभग 50 करोड़ रुपये होती।

Hot Stocks: 2-3 हफ्तों में ही करना चाहते हैं जोरदार कमाई तो इन शेयरों को अपने पोर्टफोलियो में करें शामिल

हालिया प्रदर्शन की बात करें तो एसआरएफ लि. का शेयर पिछले छह महीने में 20 फीसदी और एक साल में 27 फीसदी का रिटर्न दे चुका है।

किस बिजनेस में है कंपनी

SRF Ltd लगभग 77,000 करोड़ रुपये की वैल्यूएशन के साथ एक लॉर्जकैप कंपनी है, जो केमिकल इंडस्ट्री से जुड़ी हुई है। कंपनी फ्लोरोकेमिकल्स, स्पेशियल्टी केमिकल्स, पैकेजिंग फिल्म्स, टेक्निकल टेक्सटाइल्स, कोटेड फैब्रिक्स और लैमिनेटेड फैब्रिक्स की कैटेगरीज में कारोबार करती है। कंपनी के भारत, थाईलैंड, साउथ अफ्रीका और हंगरी सहित 75 से ज्यादा देशों में कस्टमर्स हैं। 2021 में बोनस शेयर के ऐलान के बाद, SRF Ltd कुछ मल्टीबैगर्स में से एक के रूप में सामने आया है।

शानदार रहे जून तिमाही के नतीजे

एसआरएफ लि. का जून, 2022 में समाप्त तिमाही के दौरान सालाना आधार पर कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू 44 फीसदी बढ़कर 3,894.7 करोड़ रुपये रहा था। वहीं, एबिटडा 51.8 फसीदी बढ़कर 1,029.7 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स यानी नेट प्रॉफिट 53.8 फीसदी बढ़कर 608 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

ब्रोकरेज हाउस शेयरखान ने शेयर के लिए 2,960 रुपये के टारगेट के साथ खरीद की सलाह दे रखी है।

डिसक्लेमर : मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।