Multibagger Stock: भारतीय शेयर बाजार में कुछ महीनों से मंदी छाई हुई है। अक्टूबर 2021 में अपना हाई छुने के बाद से बाजार में दबाव बना हुआ है। दुनिया भर में बढ़ती महंगाई, भारतीय बाजार से एफआईआई लगातार बिकवाली, बढ़ती ब्याज दरें कुछ ऐसे कारण है जो बाजार में दबाव बनाए हुए है। ऐसे में निवेशकों और ट्रेडरों को बाजार में मुनाफे के सौदे खोजने में मुश्किल हो रही है लेकिन कुछ स्टॉक ऐसे रहे है जिन्होंने लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न दिया है। ऐसा ही एक शेयर है ओरिएंट पेपर एंड इंडस्ट्रीज (Orient Paper and Industries) जो बिड़ला ग्रुप की कंपनी का शेयर है।
Orient Paper शेयर प्राइस हिस्ट्री
Orient Paper and Industries एक ऐसा शेयर है जिसने लंबी अवधि के निवेशकों को छप्पर फाड़ कमाई कराई है। 19 सितंबर 2003 को इस शेयर का भाव 10 पैसे थे। वहीं एनएसई पर यानी 04 जुलाई को 1.50 बजे के आसपास यह शेयर 24.60 रुपये के स्तर पर नजर आ रहा है। इस स्टॉक का 52 वीक हाई 39.40 रुपये पर है जबकि इसका 52 वीक लो 19.80 रुपये पर है। स्टॉक का दिन का हाई 25.10 रुपये है जबकि इसका दिन का लो 24.50 रुपये पर है। कंपनी का वर्तमान वॉल्यूम 463,964 है। बिड़ला ग्रुप की इस कंपनी का मार्केट कैप 521 करोड़ रुपये है।
अब अगर इस स्टॉक के आज के भाव की तुलना 19 सितंबर 2003 के भाव से करें तो उसमें 24,799.99 फीसदी की तेजी आ चुकी है। ऐसे में किसी निवेशक ने आज से 19 साल पहले अगर इस स्टॉक में 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज उसको 2.48 करोड़ रुपये मिल रहे होते।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)