Get App

Multibagger Stock: इस पेपर स्टॉक ने छोटे निवेशकों को भी बनाया करोड़पति, क्या है आपके पास

Multibagger Stock: Orient Paper and Industries एक ऐसा शेयर है जिसने लंबी अवधि के निवेशकों को छप्पर फाड़ कमाई कराई है। 19 सितंबर 2003 को इस शेयर का भाव 10 पैसे थे। वहीं एनएसई पर यानी 04 जुलाई को 1.50 बजे के आसपास यह शेयर 24.60 रुपये के स्तर पर नजर आ रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 06, 2022 पर 12:29 AM
Multibagger Stock: इस पेपर स्टॉक ने छोटे निवेशकों को भी बनाया करोड़पति, क्या है आपके पास
बिड़ला ग्रुप की इस कंपनी का मार्केट कैप 521 करोड़ रुपये है।

Multibagger Stock: भारतीय शेयर  बाजार में कुछ महीनों से मंदी छाई हुई है। अक्टूबर 2021 में अपना हाई छुने के बाद से बाजार में दबाव बना हुआ है। दुनिया भर में बढ़ती महंगाई, भारतीय बाजार से एफआईआई लगातार बिकवाली, बढ़ती ब्याज दरें कुछ ऐसे कारण है जो बाजार में दबाव बनाए हुए है। ऐसे में निवेशकों और ट्रेडरों को बाजार में मुनाफे के सौदे खोजने में मुश्किल हो रही है लेकिन कुछ स्टॉक ऐसे रहे है जिन्होंने लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न दिया है।  ऐसा ही एक शेयर है ओरिएंट पेपर एंड इंडस्ट्रीज (Orient Paper and Industries) जो बिड़ला ग्रुप की कंपनी का शेयर है।

Orient Paper शेयर प्राइस हिस्ट्री

Orient Paper and Industries एक ऐसा शेयर है जिसने लंबी अवधि के निवेशकों को छप्पर फाड़ कमाई कराई है। 19 सितंबर 2003 को इस शेयर का भाव 10 पैसे थे। वहीं एनएसई पर यानी 04 जुलाई को 1.50 बजे के आसपास यह शेयर 24.60 रुपये के स्तर पर नजर आ रहा है। इस स्टॉक का 52 वीक हाई 39.40 रुपये पर है जबकि इसका 52 वीक लो 19.80 रुपये पर है। स्टॉक का दिन का हाई 25.10 रुपये है जबकि इसका दिन का लो 24.50 रुपये पर है। कंपनी का वर्तमान वॉल्यूम 463,964 है। बिड़ला ग्रुप की इस कंपनी का मार्केट कैप 521 करोड़ रुपये है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें