Multibagger stocks: टाटा ग्रुप के ये 3 शेयर हर 4 साल में निवेशकों के पैसे कर रहे डबल, क्या इनमें से हैं कोई आपके पास

इन शेयरों के 2009 से अब तक के प्रदर्शन पर नजर डालें तो यह 2009 के बाद से हर 4 साल में अपने शेयर धारकों को 100 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे रहे है।

अपडेटेड Apr 04, 2022 पर 12:05 PM
टाटा ग्रुप के ये शेयर 2009 के बाद से हर 4 साल में निवेशकों के पैसे दोगुने करते नजर आए है।

Multibagger stocks: कोविड -19 के चलते आई बिकवाली के बाद पिछले 2 साल में कई स्टॉक मल्टीबैगर लिस्ट में शामिल हुए है। इनमें टाटा ग्रुप के भी 3 शेयर शामिल है जिनके नाम हैं Tata Elxsi, Tata Consumer Products और Titan Company। मिंट में प्रकाशित खबर के मुताबिक टाटा ग्रुप के ये शेयर 2009 के बाद से हर 4 साल में निवेशकों के पैसे दोगुने करते नजर आए है।

आइए डालते है इनपर एक नजर

1] Tata Elxsi: यह स्टॉक 2009 से ही निवेशकों के लिए शानदार रिटर्न देने वाला स्टॉक रहा है। अप्रैल 2009 के शुरुआत में टाटा एलेक्सी का शेयर प्राइस 45 रुपये प्रति शेयर था जो अप्रैल 2013 में बढ़कर 95 रुपये प्रति शेयर के आसपास आ गया। अप्रैल 2017 में यह मल्टीबैगर आईटी स्टॉक ट्रिपल डिजिट में पहुंच गया जबकि वित्त वर्ष 2018 में के शुरुआत में यह स्टॉक 1050 रुपये प्रति शेयर के आसपास नजर आ रहा था। अप्रैल 2021 के शुरुआत में टाटा एलेक्सी का शेयर ₹2775 के स्तर पर नजर आ रहा था। इस तरह से देखें तो टाटा ग्रुप का यह स्टॉक 2009 के बाद हर 4 साल में मल्टीबैगर रिटर्न देता नजर आया है।


यह भी पढ़े- HDFC के साथ मर्जर और मार्च तिमाही के शानदार अपडेट के दम पर 10% भागा HDFC Bank, जानिए आगे कैसी रह सकती है इसकी चाल

2] Titan Company: टाटा ग्रुप का यह स्टॉक भी 2009 से अपने शेयरधारकों को शानदार रिटर्न देना वाला स्टॉक साबित हुआ है। अप्रैल 2009 में यह शेयर 40 रुपये प्रति शेयर के आसपास था। अप्रैल 2013 में यह बढ़कर 300 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया जबकि अक्टूबर 2017 में यह शेयर 600 रुपये के आसपास आ गया। इसके बाद यह अप्रैल 2021 में 1460 रुपये के स्तर पर आ गया। इस तरह देखें तो यह स्टॉक भी 2009 के बाद हर 4 साल में अपने शेयर धारकों को मल्टीबैगर रिटर्न दे रहा है।

3] Tata Consumer Products: टाटा ग्रुप का यह शेयर अप्रैल 2009 में 60 रुपये के आसपास था जो कि अप्रैल 2013 में 130 रुपये के आसपास आ गया। उसके बाद नवंबर 2017 में यह मल्टीबैगर स्टॉक एनएसई पर 275 रुपये प्रति शेयर के भाव पर नजर आ रहा था । फिर अप्रैल 2021 में यह शेयर 675 रुपये के आसपास आ गया।

इन शेयरों के 2009 से अब तक के प्रदर्शन पर नजर डालें तो यह 2009 के बाद से हर 4 साल में अपने शेयर धारकों को 100 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे रहे है। हालांकि इन तीनों में भी Tata Elxsi बाकी 2 के मुकाबले काफी अच्छा रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।