Multibagger stocks: वित्त वर्ष 2022 में दलाल स्ट्रीट पर 190 से ज्यादा मल्टीबैगर स्टॉक देखने को मिले है। इनमें शंकर शर्मा के निवेश वाला Brightcom Group शेयर भी शामिल है। जिसमें इस अवधि में 2360 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। हालांकि वित्त वर्ष 2021-22 के इन 190 मल्टीबैगर स्टॉक्स में से 90 स्टॉक ऐसे है जो वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में भी मल्टीबैगर साबित हुए है। यह अपने में काफी चौंकाने वाली बात है क्योंकि इस अवधि में रूस-यूक्रेन वार और दूसरी वजहों से पूरी दुनिया में कमोडिटी के भाव में बढ़ोतरी आती दिखी है। जिसके चलते बढ़ती महंगाई ने अपना प्रतिकूल असर दिखाया है।
