Muthoot Finance के शेयरों में 9% से ज्यादा गिरावट, कमजोर नतीजों से बढ़ा दबाव, मोतीलाल ओसवाल की है क्या सलाह

मार्च तिमाही में भारत की सबसे बड़ी गोल्ड फाइनेंसिंग कंपनी (gold financing company) का स्टैंडअलोन प्रॉफिट घटकर 960 करोड़ रुपये रह गया, जबकि एक साल पहले समान अवधि में यह 996 करोड़ रुपये रहा था

अपडेटेड May 27, 2022 पर 12:01 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मुथूट फाइनेंस के शेयर शुक्रवार को इंट्राडे ट्रेड के दौरान बीएसई पर 9.4 फीसदी की गिरावट के साथ 1,029 पर आ गए

Muthoot Finance Shares:  मुथूट फाइनेंस के शेयर शुक्रवार को इंट्राडे ट्रेड के दौरान बीएसई पर 9.4 फीसदी की गिरावट के साथ 1,029 पर आ गए। कंपनी के शेयर को मार्च, 2022 में समाप्त तिमाही के दौरान कमजोर नतीजों से झटका लगा है। हालांकि बाद में शेयर में कुछ रिकवरी आई और पूर्वाह्न 11.20 बजे शेयर 4 फीसदी कमजोरी के साथ 1,091 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

मार्च तिमाही में 4 फीसदी घटा पॉफिट

गुरुवार को जारी नतीजों के मुताबिक, मार्च तिमाही में भारत की सबसे बड़ी गोल्ड फाइनेंसिंग कंपनी (gold financing company) का स्टैंडअलोन प्रॉफिट घटकर 960 करोड़ रुपये रह गया, जबकि एक साल पहले समान अवधि में यह 996 करोड़ रुपये रहा था। वहीं, इस दौरान कंपनी की स्टैंडअलोन इनकम भी 5 फीसदी घटकर 2,678.37 करोड़ रुपये रह गई।


GEPL Capital के विज्ञान सावंत की तीन शॉर्ट टर्म पिक्स, मिल सकता है 15% तक रिटर्न

मोतीलाल ओसवाल की राय

बिज़नेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के मुताबित, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने कहा, “नतीजों को देखें तो वित्त वर्ष 23 मुथूट के लिए एक मुश्किल साल लगता है। गोल्ड लोन (Gold loan) डिमांड बहुत अच्छी नहीं है। हम वित्त वर्ष23/ 24 में 8 फीसदी/13 फीसदी की स्टैंडअलोन एयूएम ग्रोथ की उम्मीद करते हैं।

Tech Mahindra के शेयर 2022 में 40% टूटे, जानिए क्या निवेश करने का सही वक्त है

1,200 रुपये है फेयर वैल्यू

रिटर्न ऑन एसेट्स (आरओए) और रिटर्न ऑन इक्विटी (आरओई) में क्रमशः 5 फीसदी और 18 फीसदी की गिरावट का अनुमान है।”

ब्रोकरेज ने कहा, कंपनी का एसेट क्वालिटी को बनाए रखने का अच्छा रिकॉर्ड है। हमने 1,200 रुपये की फेयर वैल्यू के साथ इसके लिए रिड्यूस की रेटिंग बरकरार रखी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।