Get App

Muthoot Finance में आयेगी 26% की तेजी, Motilal Oswal ने NBFC स्पेस में इस स्टॉक पर खेला दांव

George Alexander Muthoot, MD ने कहा कि सोने की कीमतें स्थिर रहना एक अच्छा संकेत है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 03, 2022 पर 1:43 PM
Muthoot Finance में आयेगी 26% की तेजी, Motilal Oswal ने NBFC स्पेस में इस स्टॉक पर खेला दांव
Motilal Oswal को Muthoot Finance के शेयरों में 26% अपसाइड की उम्मीद है

मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance) के शेयर के भाव में आज यानी 3 मार्च को सुबह के सत्र में तेजी आई क्योंकि रिसर्च फर्म मोतीलाल ओसवाल (research firm Motilal Oswal) ने 1,750 रुपये के लक्ष्य और 26 प्रतिशत की बढ़त के साथ स्टॉक पर खरीदारी की कॉल दी। सुबह के दौरान करीब 09:41 बजे बीएसई पर कंपनी का शेयर 32.90 रुपये या 2.37 प्रतिशत ऊपर 1,421.45 रुपये पर कारोबार कर रहा था। इसने 1,429.15 रुपये के इंट्रा डे हाई और 1,399 रुपये के इंट्रा डे लो को भी छुआ।

ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि Muthoot Finance 2022 के लिए NBFC स्पेस से उनकी टॉप पिक है। स्टैंडअलोन एयूएम (एसेट अंडर मैनेजमेंट) में वित्त वर्ष 16-21 में 17% कंपाउंड वार्षिक ग्रोथ दर (CAGR) दर्ज किया है। वित्त वर्ष 2021 में COVID-19 के प्रकोप और सोने की कीमतों में तेज उछाल से पहले भी कंपनी ने मार्च 2020 तक 19/15/14% का दो/तीन/चार साल के लिए CAGR दर्ज किया था। सोने की ऊंची कीमतों ने गोल्ड लोन की डिमांड बढ़ाई है। इसके अलावा, Muthoot Finance के पास एक मजबूत ब्रांड और अच्छी तरह से फैला हुआ डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क है। कंपनी का नेटवर्क सोने पर लोन के लिए बाजार हिस्सेदारी हासिल बढ़ाने में में मदद करेगा।

ब्रोकरेज का मानना ​​है कि Muthoot Finance प्रबंधन के मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड और भविष्य में नेतृत्व की स्थिति लेने के लिए परिवार की अगली पीढ़ी के तैयार रहने से इसके कारोबार के बढ़ने की उम्मीद है। मोतीलाल ओसवाल ने आगे कहा कि AA+ की क्रेडिट रेटिंग और कम दरों पर कर्ज देने के प्रतिस्पर्धात्मक ऑफर के चलते कंपनी ग्राहकों की प्राथमिक पसंद बनी रहेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें