Nazara Technologies Q4 Result: नजारा टेक्नोलॉजीस का मुनाफा 17% बढ़ा, बोनस शेयर का हुआ ऐलान

चौथी तिमाही में Nazara Technologies की आय में 42 प्रतिशत और मुनाफे में 17 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला

अपडेटेड May 14, 2022 पर 9:27 AM
नतीजों से उत्साहित होकर Nazara Technologies ने शेयरधारकों को 1 शेयर के बदले 1 बोनस शेयर देने का ऐलान किया

डिजिटल गेमिंग और स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म नजारा टेक्नोलॉजीस ने कल यानी शुक्रवार 13 मई 2022 को अपने मार्च 2022 को समाप्त तिमाही के लिए अपने नतीजों का ऐलान किया। वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही के लिए कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा लगभग 17 प्रतिशत बढ़कर 4.9 करोड़ रुपये रहा। जबकि एक साल पहले की समान तिमाही के लिए कंपनी का मुनाफा 4.2 करोड़ रुपये रहा था।

सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही के दौरान ऑपरेशंस से आय लगभग 42 प्रतिशत बढ़कर 175.1 करोड़ रुपये हो गई। जबकि पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के दौरान कंपनी की आय 123.4 करोड़ रुपये रही थी।

नतीजों के बाद नजारा टेक्नोलॉजीस के सीईओ मनीष अग्रवाल (Nazara Technologies CEO Manish Agarwal) ने एक बयान में कहा "मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमने वित्त वर्ष 2022 के लिए अपनी आय और EBITDA गाइडेंस को पार कर लिया है। भारत में रियल मनी के गेमिंग में Apple पॉलिसीज और रेग्युलेटरी माहौल में बदलाव और निर्यात सेगमेंट में COVID-19 के निगेटिव असर के कारण हुई बाधाओं के बावजूद हमने ऐसा कर दिखाया है।"


31 मार्च, 2022 को समाप्त वर्ष के लिए नाजारा टेक्नोलॉजीस का मुनाफा एक साल पहले के 13.6 करोड़ रुपये से तीन गुना बढ़कर 50.7 करोड़ रुपये हो गया।

वहीं ऑपरेशंस से कंपनी की सालाना आय 2020-21 में 454.2 करोड़ रुपये से 36.87 प्रतिशत बढ़कर 621.7 करोड़ रुपये हो गई।

भारतीय रिजर्व बैंक ने राजीव रंजन और सीतीकांता पटनायक को कार्यकारी निदेशक बनाया

कंपनी के बोर्ड ने शेयरधारकों के पास मौजूद प्रत्येक शेयर के बदले एक शेयर के बोनस शेयर को मंजूरी दी।

नजारा टेक्नोलॉजीस के फाउंडर और संयुक्त प्रबंध निदेशक नीतीश मित्तरसैन (Nazara Technologies founder and Joint Managing Director Nitish Mittersain) ने कहा "जिन शेयरधारकों ने कंपनी में और भारत को ग्लोबल गेमिंग में दिग्गज कंपनी बनाने के हमारे सपने में विश्वास किया है उन्हें कंपनी से फायदा हुआ है। अपने शेयरधारकों को वैल्यू प्रदान करने का कंपनी का 22 साल का विश्वसनीय इतिहास है।

उन्होंने आगे कहा, "हमारे शेयरधारकों द्वारा हम पर विश्वास बनाये रखने के प्रतीक के रूप में और एक लिस्टेड कंपनी के रूप में पहली वर्षगांठ का जश्न मनाने के लिए हमें शेयरों के लिए 1:1 बोनस जारी करने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।"

शुक्रवार को बीएसई में नाजारा के शेयर 1,244.35 रुपये पर बंद हुए। जो कि पिछले बंद भाव की तुलना में 13.48 प्रतिशत अधिक है।

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।