भारत के केंद्रीय बैंक ने 13 मई को कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India (RBI) ने राजीव रंजन (Rajiv Ranjan) और सीतीकांठा पटनायक (Sitikantha Pattanaik) को 1 मई, 2022 से कार्यकारी निदेशक (executive directors (ED) के रूप में नियुक्त किया है।
भारत के केंद्रीय बैंक ने 13 मई को कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India (RBI) ने राजीव रंजन (Rajiv Ranjan) और सीतीकांठा पटनायक (Sitikantha Pattanaik) को 1 मई, 2022 से कार्यकारी निदेशक (executive directors (ED) के रूप में नियुक्त किया है।
ईडी के रूप में पदोन्नत होने से पहले, रंजन मॉनेटेरी पॉलिसी डिपार्टमेंट के प्रभारी सलाहकार और मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (monetary policy committee (MPC) के सचिव भी थे।
उनके पास मॉनेटरी पॉलिसी, फिस्कल पॉलिसी, रियल सेक्टर, एक्सटर्नल सेक्टर और इंटरनेशनल रिलेशंस सहित मैक्रोइकॉनॉमिक पॉलिसी एंड रिसर्च में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है।
रंजन ने आरबीआई के विभिन्न विभागों में काम किया है, जिसमें मॉनेटेरी पॉलिसी डिपार्टमेंट, डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक पॉलिसी एंड रिसर्च, डिपार्टमेंट ऑफ एक्सटर्नल इन्वेस्टमेंट्स एंड ऑपरेशंस और इंटरनेशल डिपार्टमेंट शामिल हैं।
उन्होंने तीन साल के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ ओमान के साथ इकोनॉमिक पॉलिसी एक्सपर्ट के रूप में भी काम किया। कार्यकारी निदेशक के रूप में वह मॉनेटरी पॉलिसी डिपार्टमेंट (monetary policy department (MPD) का कामकाज देखेंगे।
मुंबई युनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में पीएचडी और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से मास्टर डिग्री करने वाले रंजन भी एमपीसी के पदेन सदस्य (ex-officio member) होंगे।
वहीं पदोन्नति से पहले, पटनायक डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक एंड पॉलिसी रिसर्च (DEPR) में सलाहकार थे। उनके पास तीन दशकों से अधिक का अनुभव है और उन्होंने इकोनॉमिक रिसर्च और मॉनेटरी पॉलिसी के क्षेत्रों में काम किया है।
पटनायक भी आरबीआई से पांच साल की प्रतिनियुक्ति पर सेंट्रल बैंक ऑफ ओमान के साथ काम कर रहे थे। कार्यकारी निदेशक के रूप में, वह डीईपीआर का कामकाज देखेंगे।
उन्होंने मुंबई युनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में पीएचडी, जवाहरलाल नेहरू युनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में एम फिल, एम्स्टर्डम युनिवर्सिटी से इंटरनेशनल फाइनेंस में मास्टर डिग्री और उत्कल युनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में एमए किया है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।