Nykaa Bonus Issue: नायका के शेयरों में 11% तक की दमदार रैली, बोनस शेयर के ऐलान से लौटी खरीदारी

नायका ने कहा कि वह कंपनी के शेयरहोल्डर्स को रिकॉर्ड डेट पर प्रति शेयर पांच के अनुपात में बोनस शेयर जारी करेगी। हालांकि, इसके लिए पोस्टल बैलेट के जरिये शेयरहोल्डर्स से मंजूरी लेनी होगी

अपडेटेड Oct 03, 2022 पर 1:35 PM
Story continues below Advertisement
नायका ने कहा कि शेयरहोल्डर्स को 1 रुपये प्रति शेयर फेस वैल्यू वाले 2,37,27,61,850 इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Nykaa bonus issue :  नायका मार्केटप्लेस का संचालन करने वाली एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स (FSN E Commerce Ventures) के शेयरों में सोमवार, 3 अक्टूबर को दमदार रैली देखने को मिल रही है। बीएसई पर इंट्राडे में शेयर 11 फीसदी की दमदार रैली के साथ 1,414 रुपये के भाव पर पहुंच गए। दरअसल, कंपनी ने अपने इक्विटी शेयरों पर बोनस जारी करने का ऐलान किया है, जिससे शेयर में खरीदारी देखने को मिल रही है। हालांकि, दोपहर तक तेजी कुछ सीमित हो गई और 12 बजे शेयर 6.50 फीसदी मजबूत होकर 1,357 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

    इस रेश्यो में जारी होंगे बोनस शेयर

    नायका ने कहा कि वह कंपनी के शेयरहोल्डर्स को रिकॉर्ड डेट पर प्रति शेयर पांच के अनुपात में बोनस शेयर जारी करेगी। हालांकि, इसके लिए पोस्टल बैलेट के जरिये शेयरहोल्डर्स से मंजूरी लेनी होगी।


    कंपनी ने बोनस इक्विटी शेयरों के लिए इलिजिबल मेंबर तय करने के उद्देश्य से 3 नवंबर रिकॉर्ड डेट तय की है।

    दुनिया में मंदी को लेकर 2007 जैसी चिंता दिख रही, कंपनियों के सेल्स डेटा भी दे रहे रिस्क बढ़ने के संकेत

    इतने शेयर जारी करेगी कंपनी

    नायका ने कहा कि शेयरहोल्डर्स को 1 रुपये प्रति शेयर फेस वैल्यू वाले 2,37,27,61,850 इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। हालांकि, बोनस इक्विटी शेयरों की वास्तविक संख्या रिकॉर्ड डेट पर पेड अप शेयर कैपिटल के आधार पर तय होगी।

    बोनस इश्यू से कंपनी के फंडामेंटल पर कोई असर नहीं होगा। इससे सिर्फ कंपनी के शेयरों की संख्या बढ़ जाएगी।

    2022 में 39 फीसदी टूट चुका है शेयर

    इस साल नायका के शेयरों का प्रदर्शन बाजार के मुकाबले कमजोर रहा है। पिछले छह महीने में शेयर में 25 फीसदी की कमजोरी आई है। वहीं, 2022 में 35 फीसदी और एक साल में 39 फीसदी टूटा है। इसके शेयरों ने पिछले साल 26 नवंबर 2021 को 2574 रुपये का रिकॉर्ड हाई लेवल छुआ था और इस साल 12 मई 2022 को यह 1208.40 रुपये के एक साल के निचले स्तर पर फिसल गया था।

    क्या करती है कंपनी

    नायका ब्यूटी, वेलनेस, फिटनेस, पर्सनल केयर, हेल्थ केयर, स्किन केयर और हेयर केयर प्रोडक्ट्स को तैयार करती है और इन्हें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए बिक्री करती है। इसके अलावा कंपनी के प्रोडक्ट्स की बिक्री फिजिकल स्टोर्स के जरिए भी होती है। कंपनी के शेयरों की पिछले साल 10 नवंबर 2021 को लिस्टिंग हुई थी और 5300 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत निवेशकों को 1125 रुपये के शेयर जारी हुए थे।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।