Paytm के शेयरों में FPI की बिकवाली के चलते शेयर 62% टूटा, स्टॉक ने लगाया ऑल टाइम लो

पिछले 6 कारोबारी दिनों में पेटीएम के स्टॉक में 14 प्रतिशत की गिरावट नजर आई है

अपडेटेड May 12, 2022 पर 2:20 PM
Story continues below Advertisement
इस साल अब तक विदेशी संस्थागत निवेशकों की भारी बिकवाली के चलते पेटीएम के शेयरों का मार्केट वैल्यू 61 प्रतिशत तक गिर चुका है

डिजिटल पेमेंट्स सेगमेंट की दिग्गज कंपनी पेटीएम (Paytm) की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (One97 Communications) के शेयरों में आज तगड़ी गिरावट देखने को मिली। कंपनी का शेयर आज यानी गुरुवार 12 मई 2022 को इंट्रा-डे ट्रेड में बीएसई पर लगभग 3 प्रतिशत तक गिर गया और इस गिरावट के साथ इसने 517.25 रुपये का नया निचला स्तर छुआ। पिछले 6 कारोबारी दिनों से स्टॉक में गिरावट देखने को मिल रही है। इस अवधि के दौरान शेयर में 14 प्रतिशत की गिरावट नजर आई है।

एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स में 9 प्रतिशत की गिरावट के मुकाबले यह स्टॉक पिछले एक महीने में 26 प्रतिशत लुढ़क चुका है। इसके अलावा हाल ही में इसमें आये करेक्शन की वजह से शेयर 2,150 रुपये प्रति शेयर के अपने इश्यू प्राइस से 76 प्रतिशत तक गिर गया है।

इसने अपनी लिस्टिंग के दिन यानी 18 नवंबर, 2021 को 1,961.05 रुपये का रिकॉर्ड उच्च स्तर को हिट किया था। लेकिन लिस्टिंग के बाद ये अपने इश्यू प्राइस को छूने में असफल रहा।


कैलेंडर वर्ष 2022 में अब तक विदेशी संस्थागत निवेशकों (foreign institutional investors) की भारी बिकवाली के चलते पेटीएम के शेयरों का मार्केट वैल्यू 61 प्रतिशत तक गिर चुका है। इसकी तुलना में इसी अवधि के दौरान एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 10 प्रतिशत गिरा है।

मार्च 2022 की तिमाही में पेटीएम में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (Foreign portfolio investors(FPI) की हिस्सेदारी 4.94 प्रतिशत से आधा प्रतिशत घटकर 4.42 प्रतिशत हो गई है।

वहीं दिसंबर 2021 की तिमाही के अंत में FPI की कंपनी में 9.36 प्रतिशत हिस्सेदारी थी ऐसा शेयरहोल्डिंग पैटर्न के आंकड़ों से पता चलता है। बिजनेस स्टैंडर्ड की खबर के मुताबिक लिस्टिंग के समय पेटीएम में FPI की 10.37 प्रतिशत हिस्सेदारी रही थी।

वीकली एक्सपायरी को बाजार में तगड़ा दबाव, जानिये अमित सेठ की इंडेक्स पर राय और कमाई के ट्रेडिंग पिक्स

हालांकि कंपनी में व्यक्तिगत शेयरहोल्डिंग मार्च तिमाही में 4.23 प्रतिशत बढ़कर 16.98 प्रतिशत हो गई, जो पिछली तिमाही में 12.75 प्रतिशत थी।

पेटीएम के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय शेखर शर्मा (Vijay Shekhar Sharma, Founder and CEO, Paytm) ने 6 अप्रैल, 2022 को कहा था कि वैश्विक स्तर पर उच्च वृद्धि वाले शेयरों के लिए वोलाटाइल मार्केट कंडीशन में हमारे शेयर आईपीओ प्राइस से काफी नीचे हैं।

उन्होंने कहा था कि निश्चिंत रहें, पूरी पेटीएम टीम इसे एक बड़ी लाभदायक कंपनी बनाने और लंबी अवधि के शेयरधारकों को कमाई करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। इतना ही नहीं मेरा स्टॉक ग्रांट्स मुझे तभी दिया जाएगा जब हमारा मार्केट कैप निरंतर आधार पर आईपीओ के लेवल को पार कर जाएगा।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।