Paytm के शेयर 3% से ज्यादा मजबूत, JP Morgan को क्यों है एक साल में 62% रिटर्न का भरोसा?

JP Morgan ने आईपीओ प्राइस की तुलना में 71 फीसदी गिरावट के बावजूद पेटीएम के शेयर पर ओवरवेट रेटिंग बरकरार रखी है, जिसका उसे फायदा मिलता दिख रहा है। हालांकि, ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस 1,200 रुपये से घटाकर 1,000 रुपये कर दिया है

अपडेटेड Jun 08, 2022 पर 2:21 PM
पेटीएम का शेयर अपने 1,950 रुपये के लिस्टिंग प्राइस की तुलना में 67 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है

Paytm Shares : पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (One97 Communications) के शेयर में बुधवार को 3 फीसदी तक की मजबूती देखने को मिली। दरअसल, अमेरिका की फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी जेपी मॉर्गन (JP Morgan) ने आईपीओ प्राइस की तुलना में 71 फीसदी गिरावट के बावजूद इसके शेयर के लिए ओवरवेट रेटिंग बरकरार रखी है, जिसका उसे फायदा मिलता दिख रहा है। हालांकि, ब्रोकरेज ने टारगेट 1,200 रुपये से घटाकर 1,000 रुपये कर दिया है। हालांकि, नया टारगेट भी शेयर के बाजार मूल्य की तुलना में 62 फीसदी ज्यादा है।

इंट्राडे में 3.5 फीसदी मजबूत हुआ शेयर

Paytm का शेयर 639 रुपये के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गया, जो एक दिन पहले के क्लोजिंग प्राइस से 3.5 फीसदी ज्यादा है। हालांकि, बाद में शेयर पर बिकवाली का दबाव हावी हो गया और दोपहर 2 बजे शेयर 1 फीसदी मजबूती के साथ 624 रुपये पर कारोबार कर रहा है।


RBI के इस बड़े कदम से रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों में उछाल, जानिए क्या है यह कदम

2022 में 53 फीसदी टूट चुका है शेयर

बिजनेसटुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह लॉर्ज कैप स्टॉक फिलहाल 20 दिन और 50 दिन के मूविंग एवरेज से ऊपर, लेकिन 5 दिन, 100 दिन और 200 दिन के मूविंग एवरेज से नीचे कारोबार कर रहा है।

हालांकि, 2022 में यह स्टॉक 52.85 फीसदी कमजोर हो चुका है, लेकिन इस महीने इसमें 10.81 फीसदी की मजबूती देखने को मिली है। बीएसई पर पेटीएम का मार्केट कैप फिलहाल 40,848 करोड़ रुपये है।

दवा कंपनियों के कमजोर Q4 के बावजूद शेयरखान ने इन फार्मा स्टॉक्स पर दी खरीदारी और होल्ड की सलाह

जेपी मॉर्गन को प्रॉफिट मार्जिन में टिकाऊ सुधार का भरोसा

JP Morgan ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा, “हमें पेटीएम के प्रॉफिट मार्जिन में टिकाऊ सुधार का भरोसा है, जो पिछली तिमाही में दिखा है। कंपनी के एडजस्टेड एबिटडा लॉस में लगातार गिरावट दिख रही है और इसलिए ब्रेकएवन में आने का रास्ता दिख रहा है।”

रिपोर्ट में कहा गया, “लेंडिंग बिजनेस में बढ़ोतरी, डिवाइस और क्रेडिट कार्ड बिजनेस में बढ़ोतरी से कंपनी को प्रॉफिट की ओर बढ़ना चाहिए।”

आज की मजबूती के बाद पेटीएम का शेयर अपने 1,950 रुपये के लिस्टिंग प्राइस की तुलना में 67 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।