Piramal Enterprises Share Price: सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके, तो जानते हैं कि आज किन शेयरों पर टिकी हैं। इसके साथ ही इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है। तो जानते है इन स्टॉक्स पर खरीदने, बेचने या होल्ड करने पर है दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजर-
JEFFERIES की PIRAMAL ENTERPRISES पर निवेश राय
JEFFERIES ने PIRAMAL ENTERPRISES पर निवेश राय देते हुए इस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसमें 1250 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। इस लिहाज देखा जाये तो उन्हें कंपनी के स्टॉक के वर्तमान भाव से इसमें 25 प्रतिशत की तेजी नजर आ रही है। उनका कहना है कि इसके हाउसिंग में डिस्बर्समेंट बढ़ने से लोन ग्रोथ बढ़ेगी। इसके साथ ही प्रोविजनिंग ऊंचे स्तरों पर रहने की संभावना है।
आज यानी 1 सितंबर 2022 को सुबह 11.31 बजे एनएसई पर ये शेयर 1.80 प्रतिशत या 17.60 रुपये नीचे 1045.85 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 3014.95 रुपये और 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 1036.30 रुपये रहा है।
JEFFERIES की GRASIM पर निवेश राय
JEFFERIES ने GRASIM पर निवेश राय देते हुए इस पर खरीदारी की राय दी है। उन्होंने इसके शेयर पर 1970 रुपये का लक्ष्य तय किया है। उनका कहना है कि दूसरी छमाही से कंपनी के सीमेंट बिजनेस में सुधार होने की संभावना है। वहीं पेंट कारोबार में अच्छी प्रगति देखने को मिली है। ये कंपनी कोर बिजनेस में प्रतिद्वंदी के मुकाबले मजबूत नजर आ रही है। वहीं VSF/कॉस्टिक में 30% क्षमता विस्तार से ग्रोथ संभव है।
(डिस्क्लेमरः CNBC-Awaaz और Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )