Stocks to Watch Today: आज सुर्खियों में रहने वाले टाटा मोटर्स, जी एंटरटेनमेंट, सिप्ला और अन्य स्टॉक्स

जानिये आज बाजार खुलने से पहले कौन सी कंपनियां या स्टॉक्स सुर्खियों में बने हैं और उसके पीछे की क्या वजह है

अपडेटेड Sep 01, 2022 पर 9:23 AM
Story continues below Advertisement
Tata Motors ने ज्वाइंट वेंचर Tata Marcopolo Motors में मार्कोपोलो एसए की पूरी हिस्सेदारी खरीद ली है

शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर ऐक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Stocks to Watch Today के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।

Tata Motors

टाटा मोटर्स ने ज्वाइंट वेंचर यूनिट टाटा मार्कोपोलो मोटर्स (Tata Marcopolo Motors) में मार्कोपोलो एसए की पूरी हिस्सेदारी खरीद ली है। इसके साथ ही टाटा मार्कोपोलो मोटर्स टाटा मोटर्स की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन गई है।

Cipla


सिप्ला ने केमवेल इंडिया के साथ अमेरिका में ज्वाइंट वेंचर कंपनी बनाने के लिए समझौता किया।

Sunteck Realty

सहायक कंपनी क्लेरिसा फैसिलिटी मैनेजमेंट एलएलपी ने रसेल मल्टीवेंचर्स की 10% हिस्सेदारी खरीद ली है। ये रियल एस्टेट उद्योग में भी कारोबार करती है।

सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

Infosys

आईटी कंपनी ने ट्राइफैक्टा इंक में अपनी पूरी हिस्सेदारी 12 मिलियन डॉलर में बेच दी है। लेनदेन 29 अगस्त को पूरा हुआ।

Zee Entertainment Enterprises

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज को डिज्नी स्टार से आईसीसी मेन्स इवेंट्स के लिए टेलीविजन प्रसारण अधिकार मिले हैं। कंपनी ने स्टार इंडिया (डिज्नी स्टार) के साथ रणनीतिक लाइसेंसिंग समझौता किया है।

Inox Wind

कंपनी को प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर प्रोमोटरों को नॉन-कन्वर्टिबल प्रिफरेंशियल शेयर जारी करके 800 करोड़ रुपये तक की राशि जुटाने के लिए बोर्ड की मंजूरी मिल गई है।

Glenmark Pharmaceuticals

ग्लेनमार्क की सहायक कंपनी हिकमा ने अमेरिका में सीजनल एलर्जिक rhinitis nasal spray लॉन्च किया।

CreditAccess Grameen

क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण ने बाहरी वाणिज्यिक लोन के जरिये से 9 करोड़ डॉलर जुटाये हैं।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।