सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

इन 20 स्टॉक्स में अपनी सूझ-बूझ से अपने पसंदीदा स्टॉक चुनकर निवेशक कमाई कर सकते हैं

अपडेटेड Sep 01, 2022 पर 8:43 AM
Story continues below Advertisement
Cantabil की देश भर में नए स्टोर्स खोलने की योजना है। अभी कंपनी के पास 414 स्टोर्स हैं। शेयर में आज भी तेजी संभव है

सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में रोजाना बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये जाते हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं। सीधा सौदा में दो एक्सपर्ट कैप्टन बनते हैं जिनकी टीम को 10-10 स्टॉक्स या प्लेयर के रूप में बांटा गया है। टीमों के कैप्टन इन स्टॉक्स से संबंधित कंपनियों का अध्ययन, रिसर्च और विश्लेषण करके इस स्टॉक्स में निवेश के लिए ग्रीन या रेड संकेत देते हैं और इस संकेत के पीछे की वजह भी बताते हैं । जानते हैं कप्तानों ने अपनी-अपनी टीमों में आज किन स्टॉक्स को शामिल किया है-

आशीष वर्मा की टीम

1) SPICEJET <RED>

CFO संजीव तनेजा ने इस्तीफा दिया। पिछली 2 तिमाही से घाटा बढ़ रहा है। मार्च तिमाही में घाटा 485 करोड़ रुपये रहा जबकि जून तिमाही में घाटा 789 करोड़ रुपये रहा


2) INTERGLOBE AVIATION <GREEN>

SPICEJET के CFO संजीव तनेजा ने दिया इस्तीफा, शेयर में तेजी संभव है

3) ZEE ENTERTAINMENT <RED>

ICC मेन्स क्रिकेट के लिए Disney Star के साथ करार किया। रॉयटर्स के मुताबिक Zee Ent-Sony डील पर CCI ने सवाल उठाए हैं। मर्जर से कंपिटीशन पर असर पड़ सकता है। मर्जर से Zee और Sony की बार्गेनिंग पावर बढ़ेगी। CCI ने दोनों कंपनियों को 3 अगस्त को नोटिस भेजा है।

नोटिस में डील की और जांच की जरूरत बताई है। बता दें कि पिछले साल दिसंबर में Zee और Sony के मर्जर का एलान किया गया था

4) COCHIN SHIPYARD (GREEN)

5) GLENMARK PHARMACEUTICALS <GREEN>

कंपनी ने US में RYALTRIS™ के नाम से नेजल स्प्रे लॉन्च किया है

6) ZYDUS LIFESCIENCES <GREEN>

कंपनी को USFDA से 2 दवाओं के लिए मंजूरी मिली। कंपनी Venlafaxine ER टैबलेट और Pregabalin ER टैबलेट के लिए मंजूरी मिली

7) ISGEC HEAVY ENGINEERING <GREEN>

ICRA ने रेटिंग AA (निगेटिव) से बढ़ाकर BBB (स्टेबल) की

8) AXIS BANK <RED>

कमजोर विदेशी संकेतों की वजह से शेयर में दबाव की आशंका है

9) WIPRO <RED>

10) ONGC <RED>

क्रूड में करेक्शन देखने को मिल सकता है

Trade setup for Thursday : बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

सुमित मेहरोत्रा की टीम

1. Cantabil

देश भर में कंपनी की नए स्टोर्स खोलने की योजना है। अभी 414 स्टोर्स हैं। साल की ऊंचाई पर पहुंचा शेयर का भाव, आज भी तेजी संभव है

2. AB Fashion

CCI की सिंगापुर की GIC को कंपनी में हिस्सा खरीदने को मंजूरी मिली है। कंपनी में सिंगापुर की GIC 7.5% हिस्सेदारी खरीदेगी

3. PTC India

कंपनी ने पावर बिक्री को लेकर NHPC के साथ करार किया, शेयर में तेजी संभव है

4. KEI ind

साल की ऊंचाई पर पहुंचा शेयर का भाव, आज भी तेजी संभव है

5. Shanthi Gears

साल की ऊंचाई पर पहुंचा शेयर का भाव, आज भी तेजी संभव है

6. Patanjali

पिछले 2 दिनों में कंपनी ने 15 से ज्यादा फंड हाउस के साथ बैठक की। अरुणाचल प्रदेश में विस्तार पर कंपनी ने फंड हाउस के साथ बैठक की

7. Titagarh Wagons

नई ऊंचाई पर पहुंचा शेयर, आज भी तेजी जारी रहने की उम्मीद है

8. Biocon

USFDA ने जांच बाद कंपनी को फॉर्म 483 जारी किया। USFDA को बेंगलुरु के 2 प्लांट में 11-11 आपत्तियां मिलीं और USFDA को मलेशिया प्लांट में 6 आपत्तियां मिलीं

9. Godrej Prop (Red)

अगस्त में मुंबई में प्रॉपर्टी के रजिस्ट्रेशन कम हुए। मांग कम होने से प्रॉपर्टी के रजिस्ट्रेशन कम हुए। मुंबई प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में 25% की गिरावट देखी गई। अगस्त महीने में प्रॉपर्टी की डिमांड में कमी, शेयर में गिरावट संभव है

10. Escorts (Red)

अच्छी बढ़त के बाद आज सेल में दबाव की वजह से शेयर में गिरावट संभव है

(डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।