बाजार की शुरुआत तो अच्छी रही है। निफ्टी 17350 के करीब पहुंच गया था। लेकिन पिछले एक घंटे के दौरान ऊपरी स्तरों पर दबाव दिख रहा है। यही हाल बैंक निफ्टी का भी है। ये आज निफ्टी के मुकाबले आउट परफॉर्म कर रहा है। ऐसे में हम ऑप्शन के आंकड़ों के जरिए समझने की कोशिश करेंगे कि इस हफ्ते के लिए राइटर्स कौन सी रेंज देख रहे हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में आज के हमारे एक्सपर्ट NAV CAPITALS के आशीष बहेती हैं। आशीष अपनी दमदार कॉल्स के साथ एक सस्ता ऑप्शन भी बताया।
