प्रॉपर्टी की सभी जरूरी जानकारी के साथ-साथ हम आपको देंगे, आपकी प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट से जुड़े सवालों के जवाब। और आपके सवालों के जवाब देंगे Propstory के co -Founder आशिष महाजन।
प्रॉपर्टी की सभी जरूरी जानकारी के साथ-साथ हम आपको देंगे, आपकी प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट से जुड़े सवालों के जवाब। और आपके सवालों के जवाब देंगे Propstory के co -Founder आशिष महाजन।
सवालः नागपुर के एंपेरियन टाउनशिप में 2 BHK लिया है। 2016 में पजेशन मिला है। 3 साल से खास एप्रिसिएशन नहीं मिल रहा है। रेंटल इनकम भी खास नहीं मिल रही है। इसे बेचकर पुणे में रिइन्वेस्टमेंट पर सलाह चाहिए।
आशिष महाजनः मल्टी मॉडल इंटरनेशनल कार्गो हब एंड एयरपोर्ट - मिहान है। मिहान प्लानिंग के मुताबिक कामयाब नहीं हुआ है। प्रॉपर्टी बाजार की तेजी में निवेश हुआ है लेकिन ई छोटे शहरों में डिमांड और भाव घटे है। निवेश के हिसाब से रिटर्न काफी सीमित है। मुंबई या पुणे में निवेश फायदेमंद होगा।
सवालः उरण पनवेल हाईवे पर चिर्ले में प्लॉट लेने की सोच में हूं। नवी मुंबई में हो रहे बड़े इन्फ्रा डेवलपमेंट के चलते निवेश कितना फायदेमंद होगा? इन्फ्राटेक ग्रुप के प्लॉट प्रोजेक्ट के बारे में जानना है।
आशिष महाजनः किसी भी निवेश से पहले प्रोजेक्ट का RERA रजिस्ट्रेशन जांच लें। डेवलपर का ट्रैक रिकॉर्ड जांच लें। एयरपोर्ट, ट्रान्सहार्बर जैसे बड़े इन्फ्रा प्रोजेक्ट का इंतजार है। नवी मुंबई के विकास के साथ आसपास के इलाकों में तेजी की उम्मीद है। इन्फ्रास्ट्रक्चर में सुधार के साथ उभरते इलाकों में निवेश का फायदा मिलेगा। प्लॉट निवेश से अच्छे रिटर्न की गारंटी है। प्लॉट निवेश से पहले अच्छे से जांच परख कर लें।
सवालः 5-6 साल पहले सरजापुर के सिटीलाइट सीजन प्रोजेक्ट में प्लॉट लिया है। अब तक कोई खास एप्रिसिएशन नहीं मिला है। क्या प्लॉट्स को बेचना सही होगा?
आशिष महाजनः सरजापुर रोड पर काफी डेवलपमेंट जारी है। रिहायशी और कमर्शियल प्रॉपर्टी का हब है। सिटीलाइट सीजन प्रोजेक्ट जंक्शन से काफी दूर है। धीरे-धीरे आसपास रिहायशी निवेश बढ़ रहा है। एप्रिसिएशन में थोड़ा समय लगेगा। निवेश से निकलकर नॉर्थ की तरफ निवेश के मौके है। नॉर्थ बंगलुरू में एयरपोर्ट, मेट्रो, SEZ, बड़े डेवलपर के कई प्रोजेक्ट है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।