बाजार में देखने को मिल सकती है पुल बैक रैली, आज के इंट्राडे ट्रेडिंग स्टॉक्स जिनमें हो सकती है जोरदार कमाई
MoneyControl News
अपडेटेड May 24, 2022 पर 9:24 AM
बाजार में नियर टर्म में एक और पुलबैक रैली की संभावना है लेकिन हमें ये भी ध्यान में रखना चाहिए कि बाजार का इंटरमीडिएट ट्रेंड अभी भी डाउन नजर आ रहा है
कल के कारोबार में भारतीय बाजार दिनभर की भारी उठापटक के बाद हल्की गिरावट के साथ बंद हुए थे। मेटल शेयरों ने कल बाजार पर सबसे ज्यादा दबाव बनाया था। स्टील पर भारी एक्सपोर्ट टैक्स लगाने का सरकार का फैसला बाजार को पसंद नहीं आया था। कल Sensex 37.78 अंक गिरकर 54,288.61 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 0.32 फीसदी की गिरावट के साथ 16,214.7 के स्तर पर बंद हुआ था।
दिग्गजों के साथ ही छोटे-मझोले शेयर भी कल दबाव में रहे थे। BSE स्मॉल कैप इंडेक्स कल 0.64 फीसदी गिरा था। वहीं, मिड कैप इंडेक्स 0.26 फीसदी गिरा था। टाटा स्टील कल सेंसेक्स का सबसे बड़ा लूजर रहा था। कल इसमें करीब 12 फीसदी की गिरावट आई थी। इसके अलावा अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement),आईटीसी (ITC),पावर ग्रिड (PowerGrid),एचडीएफसी (HDFC), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank),एचसीएल टेक (HCL Tech) और रिलायंस इंडस्ट्रीज ( Reliance Industries) ने भी बाजार पर दबाव बनाया था।
आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल
HDFC सिक्योरिटीज के सुबाश गंगाधरन (Subash Gangadharan) का कहना है कि हालांकि बाजार में नियर टर्म में एक और पुलबैक रैली की संभावना है लेकिन हमें ये भी ध्यान में रखना चाहिए कि बाजार का इंटरमीडिएट ट्रेंड अभी भी डाउन नजर आ रहा है। अगर हाल का 15,735 का इंटरमीडिएट लो टूट जाता है तो बाजार में कमजोरी बढ़ती दिखेगी। जब तक ऐसा नहीं होता तब तक बाजार में आने वाली किसी रैली का फायदा उठाएं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।