राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो वाला यह स्टॉक अपने लाइफ टाइम हाई से 18% नीचे, एक्सपर्ट्स से जानिए क्या है यह निवेश का सही समय

IIFL Securities के अनुज गुप्ता का कहना है कि इंडियन होटल के शेयरों में हाल के दिनों में आई गिरावट सिर्फ मुनाफावसूली है। इस स्टॉक का ट्रेंड और साइकिल दोनों पॉजिटिव है

अपडेटेड May 27, 2022 पर 12:21 PM
अमरजीत मौर्या का यह भी कहना है कि लेंजर ट्रैवल और कॉर्पोरेट ट्रैवलिंग में कोविड के स्थितियों में सुधार के कारण और तेजी आएगी।

Rakesh Jhunjhunwala portfolio: रिटेल निवेशक अपने निवेश निर्णय के लिए अक्सर बाजार के दिग्गज निवेशकों के पोर्टफोलियो पर नजर रखते हैं। बिग बुल के नाम से जाने जाने वाले राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो पर निवेशकों के साथ ही मार्केट एक्सपर्ट्स की भी नजर रहती है। यहां हम बिगबुल के पोर्टफोलियो में शामिल टाटा ग्रुप के इस स्टॉक इंडियन होटल (Indian Hotels) की बात कर रहे है।

यह स्टॉक एनएसई पर अप्रैल 2022 में 268.95 रुपये के अपने ऑल टाइम हाई पर था। पिछले करीब 1 महीने से यह शेयर दबाव में है। इस अवधि में यह स्टॉक अपने ऑल टाइम हाई से करीब 18 फीसदी फिसल गया है। स्टॉक मार्केट के जानकारो का कहना है कि इस स्टॉक में निगेटिव मार्केट सेटीमेंट के कारण गिरावट देखने को मिली है । कंपनी के फंडामेटल में कोई कमी नहीं है। फंडामेटली यह स्टॉक काफी मजबूत है। जानकारों का कहना है कि इस स्टॉक को 200-205 रुपये के स्तर पर इमीडिएट सपोर्ट है। वहीं 174 रुपये पर बड़ा सपोर्ट है।

इंडियन होटल के शेयर प्राइस पर बात करते हुए Angel One के अमरजीत मौर्या का कहना है कि वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही के दौरान इंडियन होटल की आय में सालाना आधार पर करीब 42 फीसद की बढ़ोतरी देखने को मिली। जबकि इसी अवधि में कंपनी को 58 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। गौरतलब है कि पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी को 117 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। कंपनी 60 होटल खोल रही है। इसके साथ ही कंपनी के पोर्टफोलियो में 7,500 नए कमरे जुड़ेगे। वर्तमान में कंपनी के पास 20,581 ऑपरेशनल रूम है।


अमरजीत मौर्या का यह भी कहना है कि लेंजर ट्रैवल और कॉर्पोरेट ट्रैवलिंग में कोविड के स्थितियों में सुधार के कारण और तेजी आएगी। जिसका फायदा इंडियन होटल जैसे कंपनियों को मिलेगा। ऐसे में इस स्टॉक पर दांव लगाना चाहिए।

Tech Mahindra के शेयर 2022 में 40% टूटे, जानिए क्या निवेश करने का सही वक्त है

इसी तरह IIFL Securities के अनुज गुप्ता का कहना है कि इंडियन होटल के शेयरों में हाल के दिनों में आई गिरावट सिर्फ मुनाफावसूली है। इस स्टॉक का ट्रेंड और साइकिल दोनों पॉजिटिव है। आगे हमें इस स्टॉक में फिर से तेजी आती नजर आएगी। इस स्टॉक के लिए 200 -205 रुपये के आसपास पहला सपोर्ट है। उसके बाद 174 रुपये पर सपोर्ट है। जिनके पास यह स्टॉक है उनको सलाह है कि 174 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ हर गिरावट में इस स्टॉक को अपने पोर्टफोलियो में और जोड़े। जिनको नई खरीदारी करनी है उनके लिए सलाह है कि 210-215 रुपये के आसपास मिलने पर इस स्टॉक में खरीदारी करें। इसके लिए 174 रुपये का स्टॉपलॉस रखें। शॉर्ट टर्म में यह स्टॉक 260-275 रुपये का लेवल दिखा सकता है।

अनुज गुप्ता का कहना है कि अगर यह स्टॉक एक बार 275 रुपये के ऊपर बंद होने में कामयाब रहता है तो इसमें 320 रुपये का स्तर भी मुमकिन है।

Indian Hotels में राकेश झुनझुनवाला की शेयर होल्डिंग

Indian Hotels के जनवरी-मार्च 2022 के शेयर होल्डिंग पैटर्न के मुताबिक कंपनी में राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला दोनों की होल्डिंग है। राकेश झुनझुनवाला के पास कंपनी के 1,57,29,200 इक्विटी शेयर यानी 1.11 फीसदी होल्डिंग है जबकि उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला की कंपनी में 1,42,87,765 इक्विटी शेयर यानी 1.01 फीसदी होल्डिंग है।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 (डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।