Rakesh Jhunjhunwala ने टाटा ग्रुप के शेयर में की प्रॉफिट बुकिंग, बेची बड़ी हिस्सेदारी

राकेश झुनझुनवाला ने वित्त वर्ष 22 की चौथी तिमाही में टाटा मोटर्स डीवीआर (Tata Motors DVR) में आंशिक रूप से प्रॉफिट बुकिंग की है। उन्होंने इस दौरान टाटा ग्रुप के शेयर में अपनी हिस्सेदारी 3.93 फीसदी से घटाकर 2.95 फीसदी कर ली है

अपडेटेड Apr 20, 2022 पर 1:58 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
‘भारत के वारन बफे’ कहे जाने वाले राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) ने भी मार्च, 2022 में समाप्त तिमाही के दौरान अपने पोर्टफोलियो में बदलाव किया है

Rakesh Jhunjhunwala portfolio : रूस-यूक्रेन संकट (Russia-Ukraine crisis) और वैश्विक स्तर पर महंगाई में बढ़ोतरी के चलते जनवरी-मार्च, 2022 तिमाही को स्टॉक मार्केट के लिए खासे उतार-चढ़ाव वाले दौर के रूप में याद किया जाएगा। यही वजह रही कि हाल में, मार्च तिमाही के अंत में दिग्गज इनवेस्टर्स को भी अपने पोर्टफोलियो में बदलाव करना पड़ा था।

लाइवमिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘भारत के वारन बफे’ कहे जाने वाले राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) ने भी इस दौरान अपने पोर्टफोलियो में बदलाव किया है। इस कड़ी में झुनझुनवाला ने वित्त वर्ष 22 की चौथी तिमाही में टाटा मोटर्स डीवीआर (Tata Motors DVR) में आंशिक रूप से प्रॉफिट बुकिंग की है। उन्होंने इस दौरान टाटा ग्रुप के शेयर में अपनी हिस्सेदारी 3.93 फीसदी से घटाकर 2.95 फीसदी कर ली है।

PSU शेयरों ने कमजोर बाजार में भी अपने निवेशकों को किया मालामाल, जानिए आगे कैसी रहेगी इनकी चाल


राकेश झुनझुनवाला की टाटा मोटर्स डीवीआर में शेयरहोल्डिंग

टाटा मोटर्स डीवीआर की जनवरी-मार्च, 2022 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, राकेश झुनझुनवाला के पास कंपनी के 1,50,00,000 शेयर या कंपनी की कुल पेड अप कैपिटल की 2.95 फीसदी हिस्सेदारी है। हालांकि, दिसंबर, 2021 के शेयरहोल्डिंग के मुताबिक, राकेश झुनझुनवाला की टाटा मोटर्स डीवीआर में होल्डिंग 2,00,00,000 या 3.93 फीसदी स्टेक थी। इसका मतलब है कि झुनझुनवाला ने जनवरी-मार्च, 2022 तिमाही के दौरान टाटा ग्रुप (Tata group stock) के कंपनी के 50,00,000 शेयर बेचकर आंशिक रूप से प्रॉफिट बुकिंग की है।

Market Scam: शेयर मार्केट में बर्बाद होने से बचना है तो इन 3 बातों का रखें ध्यान, Zerodha ने किया अलर्ट

क्या एक साथ बेची हिस्सेदारी?

हालांकि, यह पता नहीं चल सका कि Rakesh Jhunjhunwala ने टाटा ग्रुप की कंपनी की 0.98 फीसदी हिस्सेदारी एक बार में बेची है या धीरे-धीरे बेची है। लिस्टेड कंपनी शेयरहोल्डिंग पैटर्न में शेयरों की खरीद या बिक्री का विस्तार से विवरण नहीं देती है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।