अबु धाबी की TA’ZIZ के साथ केमिकल प्रोजेक्ट्स के लिए ज्वाइंट वेंचर करने RIL का शेयर 2% भागा

TA’ZIZ के साथ ज्वाइंट वेंचर करने पर आज RIL का शेयर 2 प्रतिशत भागा

अपडेटेड Dec 08, 2021 पर 10:59 AM
TA’ZIZ के साथ ज्वाइंट वेंचर करने पर आज RIL का शेयर 2 प्रतिशत भागा

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने Ruwais में 2 अरब अमेरिकी डालर की के केमिकल प्रोजेक्ट के लिए अबू धाबी केमिकल्स डेरिवेटिव्स कंपनी आरएससी लिमिटेड (Abu Dhabi Chemicals Derivatives Company RSC Ltd (TA'ZIZ) के साथ साझेदारी करने की घोषणा करने के बाद कंपनी के शेयरों में आज यानी 8 दिसंबर को शुरुआती कारोबार में 2 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला।

Reliance Industries ने एक प्रेस रिलीज जारी करके कहा कि अबु धाबी केमिकल्स डेरिवेटिव्स कंपनी RSC (TA'ZIZ) और रिलायंस इंडस्ट्रीज दोनों Ruwais में TA'ZIZ इंडस्ट्रियल केमिकल्स जोन में विश्व स्तरीय केमिकल प्रोडक्शन पार्टनरशिप के तहत 'TA'ZIZ EDC & PVC' लॉन्च करने पर सहमत हुए हैं।

कंपनी ने आगे कहा कि नया ज्वाइंट वेंचर 2 अरब डॉलर से अधिक के निवेश के साथ क्लोर-अल्कली, एथिलीन डाइक्लोराइड (ईडीसी) और पॉलीविनाइल क्लोराइड (पीवीसी) उत्पादन फैसिलिटी का निर्माण और संचालन करेगा।


संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में इन केमिकल्स का सबसे पहले उत्पादन का प्रतिनिधित्व करते हुए ये प्रोजेक्ट आयात करने और नई लोकल वैल्यू चैन्स के निर्माण करने में सक्षम होगा। इसके साथ ही वैश्विक स्तर पर इन केमिकल्स की बढ़ती मांग को पूरा करेगा।

ताझीज इंडस्ट्रियल केमिकल्स जोन (Ta’ziz Industrial Chemicals Zone) अबु धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (Abu Dhabi National Oil Company (ADNOC) और ADQ के बीच एक ज्वाइंट वेंचर है।

यह प्रोजेक्ट एडीएनओसी (ADNOC) और रिलायंस (Reliance) की लॉन्ग स्टैंडिंग रणनीतिक साझेदारी पर आधारित है और यह मेना रीजन (MENA region) में रिलायंस का पहला निवेश है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani, Chairman and Managing Director, Reliance Industries) ने कहा, "रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और TA'ZIZ के बीच यह ज्वाइंट वेंचर भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच लंबे समय से चले आ रहे और मूल्यवान संबंधों को और मजबूत करेगा।"

उन्होंने कहा, "हमें खुशी है कि हम यूएई में TA'ZIZ इंडस्ट्रियल केमिकल्स जोन जिसे केमिकल्स के लिए एक वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है वहीं पर विनाइल चैन में पहला प्रोजेक्ट लगायेंगे।"

आज सुबर 09:21 बजे रिलायंस इंडस्ट्रीज बीएसई पर 35.75 रुपये या 1.50 प्रतिशत ऊपर 2,417.35 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।