रूस-यूक्रेन युद्ध से बाजार में लगातार तीसरे दिन बिकवाली,आज के टॉप इंट्राडे ट्रेडिंग स्टॉक्स जिनमें हो सकती है जोरदार कमाई

Choice Broking के सुमीत बगड़िया का कहना है कि आज इंट्राडे के लिए निफ्टी की बड़ी रेंज 16,200 -16,800 है जबकि बड़ी जोखिम क्षमता वाले निवेशकों के लिए इसका शॉर्ट रेंज 16,400 - 16,650 है.

अपडेटेड Mar 04, 2022 पर 10:37 AM
बैंक निफ्टी के लिए बड़ी रेंज 34,300 - 35,800 है जबकि बड़ी जोखिम क्षमता वाले ट्रेडरों के लिए इसका शॉर्ट रेंज 34,700 -35,300 की बीच है.

Stock market today: कमोडिटी की बढ़ती कीमतों के महंगाई, करेंसी, ब्याज दरों और कंपनियों के प्रदर्शन पर निगेटिव प्रभाव की आशंका में कल भारतीय बाजारों में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली। कल के कारोबार में निफ्टी 107 अंक गिरकर 16,498 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स 366 अंक गिरकर 55,102 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, Bank Nifty 428 अंक गिरकर 34,944 के स्तर पर बंद हुआ।

बाजार की आज की चाल पर नजर डालें तो रूस-यूक्रेन युद्ध से बाजार में लगातार तीसरे दिन बिकवाली देखने को मिल रही है। निफ्टी 16 हजार 200 के नीचे चला गया है। सेंसेक्स में 1000 अंकों की कमजोरी देखने को मिल रही है। इस हफ्ते निफ्टी करीब 3 तो निफ्टी बैंक 6 परसेंट लुढ़का है। सभी सेक्टर में बिकवाली हावी है। AUTO शेयरों में सबसे ज्यादा कमजोरी है। इस हफ्ते ऑटो इंडेक्स 8 परसेंट टूटा है। हालांकि निफ्टी मेटल इंडेक्स ने 11 परसेंट की दौड़ लगाई है। उधर क्रूड की चाल से पेंट और एविएशन कंपनियों की टेंशन बढ़ी है। 3 दिनों में ASIAN PAINT 15 परसेंट तो INTERGLOBE AVIATION इस हफ्ते 13 परसेंट गिरा है। ब्रेंट का भाव 112 डॉलर के ऊपर है। इसमें इस साल अब तक 50 परसेंट तक उछाल आया है।

बाजार एनालिस्टों के मुताबिक बाजार में खरीदारी का रूझान देखने को नहीं मिल रहा है। 16,700 - 16,800 की तरफ आने वाली किसी भी पुलबैक को भारी प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है। जब तक यह बाधा नहीं टूट जाती तब तक बाजार में सेटिमेंट कमजोर बने रहेंगे। IIFL Securities के अनुज गुप्ता का कहना है कि अमेरिकी और एशियाई बाजारों में कमजोरी के बीच भारतीय बाजारों में भी कमजोरी कायम रहने की उम्मीद है।


1 महीनें में 10% टूटने को बाद भी इस मल्टीबैगर पर एक्सर्ट्स का भरोसा है कायम, 25% रिटर्न के लिए दे रहे खरीदारी की सलाह

वहीं 5paisa.com के रूचित जैन का कहना है कि पिछले कुछ कारोबारी सत्रों से भारतीय बाजारों में कमजोरी देखने को मिल रही है। जब तक निफ्टी 16800 का लेवल मजबूती के साथ पार नहीं करता तब तक इसमें कमजोरी बनी रहेगी। ऐसे में हमें बहुत एग्रेसिव पोजिशन लेने से बचना होगा और अपनी पोजिशन हल्की रखनी होगी। निफ्टी के लिए 16350-16200 के आसपास इमीडिएट सपोर्ट है।

Choice Broking के सुमीत बगड़िया का कहना है कि आज इंट्राडे के लिए निफ्टी की बड़ी रेंज 16,200 -16,800 है जबकि बड़ी जोखिम क्षमता वाले निवेशकों के लिए इसका शॉर्ट रेंज 16,400 - 16,650 है। इसी तरह बैंक निफ्टी के लिए बड़ी रेंज 34,300 - 35,800 है जबकि बड़ी जोखिम क्षमता वाले ट्रेडरों के लिए इसका शॉर्ट रेंज 34,700 -35,300 की बीच है।

आज के इंट्राडे कॉल जिनमें हो सकती है जोरदार कमाई

Choice Broking के सुमीत बगड़िया की इंट्राडे कॉल्स

ICICI Prudential: वर्तमान स्तर पर बेचें, लक्ष्य 450 -440 रुपये, स्टॉपलॉस 480 रुपये

Wipro: वर्तमान स्तर पर खरीदें, लक्ष्य 590-600 रुपये, स्टॉपलॉस 550 रुपये

IIFL Securities के अनुज गुप्ता की इंट्राडे कॉल्स

Cipla: वर्तमान स्तर पर खरीदें, लक्ष्य 970 रुपये, स्टॉपलॉस 885 रुपये

Coal India: वर्तमान स्तर पर खरीदें, लक्ष्य 215 रुपये, स्टॉपलॉस 174 रुपये

Profitmart Securities के अविनाश गोरक्षकर की इंट्राडे कॉल्स

NALCO: वर्तमान स्तर पर खरीदें, लक्ष्य 136 रुपये, स्टॉपलॉस 125.50 रुपये

HCL Technologies: वर्तमान स्तर पर खरीदें, लक्ष्य 1180 रुपये, स्टॉपलॉस 1120 रुपये

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।