प्राइवेट सेक्टर की बड़ी जीवन बीमा कंपनियों में से एक एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (SBI Life Insurance Co Ltd) ने आज चौथी तिमाही के नतीजे जारी किये। कंपनी का मुनाफे में अच्छी बढ़त देखने को मिली। कंपनी की आय में भी इजाफा नजर आया। सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 26 प्रतिशत बढ़कर 672.15 करोड़ रुपये हो गया।
