मेटल सेक्टर की दिग्गज कंपनी जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW STEEL) के वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही के नतीजे अनुमान से कमजोर रहे। कंपनी के मुनाफे में बड़ी गिरावट देखने को मिली। पहली तिमाही के दौरान कंपनी का मुनाफा 86% घटकर 838 करोड़ रुपये रहा। वहीं जेएसडब्ल्यू स्टील की मार्जिन में 24% से ज्यादा की भारी गिरावट नजर आई। हालांकि कंपनी के रेवेन्यू में 32% की बढ़त दिखी।
JPMOrgan की JSW Steel पर राय
JPMOrgan ने JSW Steel पर न्यूट्रल कॉल दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 610 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि NRV प्रोविजंस के चलते नतीजे कमजोर रहे। FY23 के लिए कैपेक्स में भी कटौती की गई है। हालांकि दूसरी तिमाही में मार्जिन में सुधार होने की गुंजाइश है। अगली दो तिमाहियों में कच्चे माल की लागत कम होने की उम्मीद है।
Citi ने भी JSW Steel पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। उन्होंने इस शेयर का लक्ष्य बढ़ाकर 600 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि पहली तिमाही उम्मीद के मुताबिक रही। चीन से पॉजिटिव खबर आने पर स्टॉक में तेजी देखने को मिल सकती है। शेयर के वर्तमान वैल्यूएशन के लिहाज से अपने समकक्ष शेयरों की तुलना में इसके शेयरों में कम बढ़त देखने को मिल सकती है।
Nomura की JSW Steel पर राय
Nomura ने JSW Steel पर राय व्यक्त करते हुए इस पर रिड्यूस रेटिंग दी है। इन्होंने इस शेयर पर 548 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य तय किया है।
उनका कहना है दूसरी तिमाही में भी मुनाफे पर दबाव दिख सकता है। हालांकि निर्यात शुल्क में रिवर्सल से स्थिति बदल सकती है।
CLSA ने JSW Steel पर बिकवाली की रेटिंग दी है। उन्होंने इस शेयर पर 500 रुपये प्रति शेयर का टारगेट दिया है। उनका कहना है कि कई प्रोविजंस की वजह से कंपनी का EBITDA अनुमान से कम रहा। इन्होंने रियलाइजेशन या आयरन ओर की लागत के लिए गाइडेंस नहीं दिया है।
वहीं आज यानी 25 जुलाई 2022 को बाजार बंद होने पर ये शेयर 0.52 प्रतिशत या 3.05 रुपये ऊपर 586.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 790 रुपये और 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 520.05 रुपये रहा है। आज इंट्राडे में कंपनी के शेयर ने 573.50 का लो और 588.40 का हाई स्तर छुआ है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)