Get App

स्टॉक 5 दिनों में 7% गिरा, Edelweiss ने दी इस पर खरीदारी की राय, जानें टारगेट लेवल

ये स्टॉक इस साल 2022 में अब तक 5 प्रतिशत नीचे गिरा है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 04, 2022 पर 4:28 PM
स्टॉक 5 दिनों में 7% गिरा, Edelweiss ने दी इस पर खरीदारी की राय, जानें टारगेट लेवल
इस स्टॉक में पिछले में एक साल में 143% से अधिक की तेजी देखने को मिली है

सीजी पावर (CG Power) के Q4FY22 के नतीजो में आय और EBITDA अनुमान से कमजोर रहे। वहीं कम टैक्स के कारण कंपनी का मुनाफा अनुमान से बेहतर रहा। जीएम इंपैक्ट (इनपुट लागत) और बिजली ओपीएम में तेज गिरावट अनुमान के विपरीत रही। कंपनी कर्ज का भुगतान करने में कामयाब रही जिससे वित्त वर्ष 22 के लिए कंपनी के कैश में इजाफा देखने को मिला।

ब्रोकरेज और रिसर्च फर्म एडलवाइस (Edelweiss) के नोट में कहा गया है कि “पावर सेगमेंट के लिए Q4 ऑर्डर में कुछ कमजोरी के बावजूद, प्रबंधन ने नए ऑर्डर ग्रोथ आउटलुक को डिमांड में सुधार के चलते अच्छा रहने का संकेत दिया। कंपनी के लिए पावर / इंडस्ट्रियल में बाजार हिस्सेदारी सामान्य रह सकती है। कंपनी का इस तरफ फोकस भी है।

ब्रोकरेज ने 234 रुपये के लक्ष्य के साथ इस मल्टीबैगर स्टॉक पर 'खरीदारी' रेटिंग बरकरार रखी है। सीजी पावर के शेयरों में एक साल की अवधि में 143% से अधिक की वृद्धि हुई है। हालांकि यह अब तक 2022 में 5% नीचे कारोबार कर रहाहै। पिछले पांच कारोबारी सत्रों में ये स्टॉक 7% से अधिक फिसल गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें