कल की छुट्टी के बाद बाजार में आज गिरावट, जानें किन स्तरों पर है पुट राइटर्स का भरोसा?

निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 17000, 17100 और 17200 के लेवल्स पर ऐक्टिव नजर आये

अपडेटेड May 04, 2022 पर 2:07 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Axis Securities के राजेश पालवीय ने आज निफ्टी पर सेल ऑन राईज की रणनीति अपनाने की राय दी

कल की छुट्टी के बाद बाजार में आज गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी 17000 के नीचे बना हुआ है। वहीं बैंक निफ्टी में गिरावट थोड़ी कम है। निफ्टी में 17000 पर जोरदार रस्साकशी चल रही है। इस स्तर पर कॉल और पुट दोनों राइटर्स हावी हैं। हालांकि कॉल राइटर्स का पलड़ा भारी है। वहीं बैंक निफ्टी में 36000 के स्तर पर राइटर्स जमे हुए हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में आज के हमारे एक्सपर्ट Axis Securities के राजेश पालवीय हैं। राजेश ने अपनी दमदार कॉल्स के साथ शानदार सस्ता ऑप्शन भी दिया।

निफ्टी की रेंज

आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में 17000, 17100 और 17200 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स ऐक्टिव नजर आये

आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में 17000, 16900 और 16800 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स ऐक्टिव नजर आये


बैंक निफ्टी की रेंज

आज दोपहर 12 बजे के दौरान बैंक निफ्टी में 36000, 36100 और 36200 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स ऐक्टिव नजर आये

आज दोपहर 12 बजे के दौरान बैंक निफ्टी में 35500, 35600 और 35700 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स ऐक्टिव नजर आये

Axis Securities के राजेश पालवीय की बाजार पर राय

राजेश पालवीय ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि निफ्टी का स्ट्रक्चर कमजोर नजर आ रहा है। निफ्टी 17000 के नीचे फिसलकर कारोबार कर रहा है। इसमें तब तक मजबूती की उम्मीद नहीं है जब तक ये 17250 के स्तर तक नहीं पहुंच जाता है और उसके ऊपर कारोबार करना शुरू नहीं कर देता। वहीं निफ्टी इस समय 16900 के स्तर के आस-पास कारोबार कर रहा है। यदि ये 16900 का स्तर तोड़ता है तो इसमें 16800 के निचले स्तर भी देखने को मिल सकते हैं। इसलिए इसमें कोई भी पुलबैक आने पर इसमें मुनाफावसूली देखने को मिलेगी। राजेश पालवीय ने आज के स्ट्रक्चर को देखते हुए निफ्टी में सेल ऑन राईज की रणनीति अपनाने की सलाह दी।

खिलाड़ी नंबर 1 : शेयर बाजार के कमाई वाले खेल में 1 दिन में 1 खिलाड़ी का 2% रिटर्न, आज कहां लगाया दांव

Axis Securities के राजेश पालवीय के ट्रेडिंग आइडियाज

AB Fashion & Retail May Fut : खरीदें-287 रुपये, लक्ष्य-296 रुपये, स्टॉपलॉस-282 रुपये

M&M May Fut : खरीदें-188 रुपये, लक्ष्य-198 रुपये, स्टॉपलॉस-183 रुपये

Dixon Technology May Fut : बेचें-3803 रुपये, लक्ष्य-3700 रुपये, स्टॉपलॉस-3850 रुपये

आज का सस्ता ऑप्शनः Indian Hotels

राजेश पालवीय ने आज होटल स्टॉक से सस्ता ऑप्शन चुना। उन्होंने कहा कि इंडियन होटल्स की मई सीरीज की 265 के स्ट्राइक वाली कॉल 11 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें 15 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 8.5 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

(डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।