Stock Market Return: यूरोप की इस कंपनी ने दिया 35,000% रिटर्न, यहां जानिए कैसे

Stock Market Return : हेक्साट्रॉनिक 1 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यू वाली 55 यूरोपीय कंपनियों में से एक है, जिसकी वैल्यू डिविडेंड के दुबारा निवेश के साथ पिछले एक दशक में 10 गुनी हो गई है। यूरोप भी इस मामले में अमेरिका से पीछे नहीं हैं, जहां 71 कंपनियां बीते 10 साल में यह उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं जो यहां का परिदृश्य खराब होने की धारणा को खारिज कर रही हैं

अपडेटेड Dec 20, 2022 पर 2:19 PM
Story continues below Advertisement
इनवेस्टर्स अभी भी यूरोप में आश्चर्यजनक रिटर्न कमा सकते हैं, बशर्ते उन्हें पता हो कि कहां निवेश करना है

Stock Market Return: हेनरिक लारसन ने एक बार कहा था कि वह हेक्साट्रॉनिक ग्रुप एबी (Hexatronic Group AB) के शेयर के कीमत पर “बहुत ज्यादा ध्यान” नहीं देते हैं। अगर मैं स्वीडन के इस फाइबर ऑप्टिक केबलिंग ग्रुप का सीईओ होता तो मैं कुछ और नहीं सोचता। अमेरिका, यूके और जर्मनी में एक्विजिशन और सेल्स बढ़ने से बीते दो साल में उसकी वैल्यू 10 गुनी हो गई है और 2012 से अभी तक अमेरिकी डॉलर में 35,000 फीसदी (लोकल करेंसी में 55,000%) का शानदार रिटर्न दिया है। ब्लूमबर्ग के डेटा के मुताबिक, हेक्साट्रॉनिक 1 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यू वाली 55 यूरोपीय कंपनियों में से एक है, जिसकी वैल्यू डिविडेंड के दोबारा निवेश के साथ पिछले एक दशक में 10 गुनी हो गई है।

Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में हासिल करना चाहते हैं 15% तक रिटर्न तो इन स्टॉक्स को अपने पोर्ट फोलियो में दें जगह

क्या यूरोप में अभी भी हैं कमाई के मौके


यूरोप भी इस मामले में अमेरिका से पीछे नहीं हैं, जहां 71 कंपनियां बीते 10 साल में यह उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं जो यहां का परिदृश्य खराब होने की धारणा को खारिज कर रही हैं। इससे पता चलता है कि इनवेस्टर्स अभी भी यूरोप में आश्चर्यजनक रिटर्न कमा सकते हैं, बशर्ते उन्हें पता हो कि कहां निवेश करना है।

निवेशकों के लिए आसान नहीं रहा यूरोप

निवेशकों को यूरोप में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है, क्योंकि वहां टेस्ला इंक (Tesla Inc), नेटफ्लिक्स इंक (Netflix Inc) और माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प (Microsoft Corp) जैसी दिग्गज टेक कंपनियां नहीं हैं। ये कंपनियां 10 साल में 10 गुनी हो चुकी हैं।

तेजी से बढ़ा रहा इन कंपनियों का रेवेन्यू

सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री को लिथीग्रोफी टेक्नोलॉजी की सप्लायर एएसएमएल होल्डिंग एनवी (ASML Holding NV) हाल में अकेली यूरोपियन कंपनी है, जो 10 गुनी बढ़कर 100 अरब डॉलर की हो गई है। हाल में हुए बर्नस्टाइन रिसर्च एनालिसिस के मुताबिक, इतनी कम अवधि में 10 गुनी होने वाली कंपनियों का रेवेन्यू और प्रॉफिट मार्जिन तेजी से बढ़ा है। इससे उन्हें ऊंचे प्राइस अर्निंग मल्टीपल का फायदा मिला है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।