कल के कारोबार में FOMC के ऐलान के बाद निफ्टी में भारी गिरावट देखने को मिली थी और यह 5300 के करीब चला गया था। LKP सिक्योरिटीज के कुणाल शाह ने मनीकंट्रोल से हुई बातचीत में कहा कि अगर यह गिरावट कायम रहती है तो निफ्टी का दर्द और बढ़ता नजर आएगा। यह हमें 15,000-14000 की तरफ जाता नजर आ सकता है। कुणाल शाह का कहना है कि ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 15,800 पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है। यहां हमें भारी मात्रा में कॉल राइटिंग देखने को मिली है।
अगर निफ्टी इस लेवल के ऊपर बंद हो सकता है तो इसमें हमें और तेजी नजर आ सकती है। बैंक निफ्टी पर बात करते हुए कुणाल शाह का कहना है कि बैंकिंग स्टॉक्स पर मंदड़ियों ने पूरा नियंत्रण हासिल कर लिया है। जिससे बैंक निफ्टी में ब्रेक डाउन नजर आया है। इसने डेली चार्ट पर ट्राइएंगल पैटर्न बनाया है। बैंक निफ्टी उछाल में बिकवाली के मोड में नजर आ रहा है। 35500 पर इसके लिए इमिडिएट रजिस्टेंस है। जबकि नीचे की तरफ 31,00-30,500 पर सपोर्ट नजर आ रहा है। इस तकनीकी विश्लेषण के आधार पर वायदा में कुणाल शाह की भारत फोर्ज, इंडसइंड बैंक और लॉरस लैब में शॉर्ट टर्म के लिए बिकवाली की सलाह है। इन स्टॉक में अगले 2-3 हफ्तों में अच्छी कमाई हो सकती है आइये डालते हैं इन पर एक नजर।
Lauras Labs Futures: Sell | लॉरस लैब फ्यूचर्स में 540 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 450-440 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। अगले 2-3 हफ्तों में इस स्टॉक में 9-11 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है। यह स्टॉक डेली चार्ट पर एक राइजिंग ट्रेंड लाइन से ब्रेक डाउन के दौर में है। ऊपर की तरफ कई रजिस्टेंस के साथ यह स्टॉक अपने 200 DMA के नीचे नजर आ रहा है। इस स्टॉक में कमजोरी के संकेत बने हुए हैं।
Bharat Forge Futures: Sell | भारत फोर्ज फ्यूचर्स में 660 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 600-590 रुपये के लक्ष्य के लिए बिकवाली करें। अगले 2-3 हफ्तों में इस स्टॉक में 4-6 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है। डेली चार्ट पर लोअर हाई लोअर फॉर्मेशन बनाते हुए यह स्टॉक सुस्ती के संकेत दे रहा है। RSI से भी आगे इसके और कमजोरी की संभावना नजर आ रही है।
IndusInd Bank Futures: Sell |IndusInd Bank Futures में 850 रुपये से स्टॉप -लॉस के साथ 750-730 रुपये के लक्ष्य के लिए बिकवाली करें। इस स्टॉक में 7-10 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)