Get App

खबरों वाले शेयर आज इन पर बना रहे फोकस

यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 23, 2019 पर 12:20 PM
खबरों वाले शेयर आज इन पर बना रहे फोकस

शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।

Amazon ने Future Coupons में 49 फीसदी हिस्सा खरीदा है। Future Coupons Future Retail की प्रोमोटर कंपनी है। करीब 1,500 करोड़ रुपये के वैल्युएशन पर ये डील संभव है। इस डील के बाद Future Retail में Amazon का करीब 3.58 फीसदी हिस्सा होगा। मौजूदा भाव के 60-90 फीसदी प्रीमियम पर ये डील संभव है। प्रोमोटर कंपनी के जरिए Amazon ने Future Retail में हिस्सा लिया है। Amazon के पास 3 से 10 साल में प्रोमोटर का पूरा हिस्सा खरीदने का विकल्प है।

कंपनी Glenmark Life Sciences में 25-30 फीसदी हिस्सा बेच सकती है। API कारोबार में हिस्सा बेचने के लिए PremjiInvest से चर्चा होने की खबर है।

63 MOONS

63 MOONS ने बॉम्बे HC में MPID केस जीता है। EOW, मुंबई की स्टे की मांग खारिज हो गई है। कंपनी को प्रोमोटर की प्रॉपर्टी अटैच करने के मामले में जीत मिली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें