शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर ऐक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। कभी-कभी अन्य सूत्रों से भी कंपनियों के बारे ऐसी जानकारी छनकर सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Stocks to Watch Today के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।
Results on July 15: आज यानी 15 जुलाई 2022 को Jindal Steel & Power, Federal Bank, Aditya Birla Money, Deep Diamond India, Den Networks, Integrated Capital Services, Just Dial, Kesoram Industries, Lloyds Metals and Energy, L&T Technology Services, Oberoi Realty, and Opto Circuits (India) आदि कंपनियां अपने जून तिमाही के नतीजे जारी करेंगी।
Results on July 16: वहीं कल यानी 16 जुलाई को HDFC Bank, Bharat Electronics, ICICI Prudential Life Insurance Company, Netlink Solutions, Pil Italica Lifestyle, and Welcure Drugs & Pharmaceuticals आदि कंपनियां अपने जून तिमाही के नतीजे घोषित करेंगी।
सालाना आधार पर कैलेंडर वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही यानी कि जून में समाप्त तिमाही के लिए कंपनी का मुनाफा 60 प्रतिशत घटकर 227 करोड़ रुपये रहा। वैश्विक रूप से ईंधन की बढ़ी हुई लागत के कारण कंपनी का मुनाफा कम हो गया। वहीं सालाना आधार पर कैलेंडर वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही यानी कि जून में समाप्त तिमाही के लिए कंपनी की आय 15 प्रतिशत बढ़कर 4393 करोड़ रुपये रही।
कंपनी की सहायक कंपनी Cipla Health ने Endura Mass को खरीदने के लिए एग्रीमेंट किया। इसके बाद Endura और उससे संबंधित सभी ट्रेडमार्क्स सिप्ला के हो जायेंगे।
सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही के लिए कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 9 प्रतिशत घटकर 43.25 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही के लिए कंपनी की आय 5 प्रतिशत बढ़कर 630.9 करोड़ रुपये रही।
सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही के लिए कंपनी का मुनाफा 63 प्रतिशत बढ़कर 184.7 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही के लिए कंपनी की आय 30 प्रतिशत बढ़कर 725.9 करोड़ रुपये रही।
सिनजीन ने अमेरिका स्थित एनिमल हेल्थ कंपनी Zoetis के साथ 10 साल के लिए बायोलॉजिक्स मैन्युफैक्चरिंग समझौता किया है। कंपनी द्वारा कुत्तों में osteoarthritis का उपचार करने के लिये दवा बनाई जायेगी।
सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही के लिए कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 46.5% प्रतिशत बढ़कर 181.50 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही के लिए कंपनी की आय 45 प्रतिशत बढ़कर 669.8 करोड़ रुपये रही।
सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही के लिए कंपनी को 331 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। कंपनी को कच्चे माल की बढ़ी हुई लागत के कारण घाटा उठाना पड़ा। हालांकि सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही के लिए कंपनी की आय 18.2 प्रतिशत बढ़कर 1,994 करोड़ रुपये रही।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)