शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर ऐक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। कभी-कभी अन्य सूत्रों से भी कंपनियों के बारे ऐसी जानकारी छनकर सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Stocks to Watch Today के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।
Sona BLW Precision Forgings
सिंगापुर सरकार, एसबीआई म्यूचुअल फंड ने सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन फोर्जिंग में 2% हिस्सेदारी ली। सिंगापुर सरकार ने कंपनी में 30,68,730 इक्विटी शेयर खरीदे, जबकि एसबीआई म्यूचुअल फंड ने गुरुवार को खुले बाजार लेनदेन के जरिये 87 लाख शेयर खरीदे।
ये स्टॉक आज फोकस में होगा क्योंकि आईटी सेवा प्रदाता को HM Treasury (HMT) को सर्विस इंटीग्रेशन एंड मैनेजमेंट (SIAM) सेवाएं देने के लिए एक बहु-वर्षीय कॉन्ट्रैक्ट प्राप्त हुआ है।
एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने 16 अगस्त को खुले बाजार लेनदेन के जरिये कंपनी में 0.4% इक्विटी हिस्सेदारी खरीदी है। इसके साथ, कंपनी में इसकी हिस्सेदारी बढ़कर 5.18% हो गई, जो पहले 4.78% थी।
न्यूक्वेस्ट एशिया इन्वेस्टमेंट्स II लिमिटेड ने कंपनी में 135.21 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर 10 लाख शेयर बेचे।
ICRA ने ग्रीनपैनल इंडस्ट्रीज की लॉन्ग टर्म और शॉर्ट टर्म क्रेडिट रेटिंग को अपग्रेड किया।
विजेंदर सिंह ने कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने उन्हें 17 अगस्त के कारोबारी घंटे के समाप्त होने पर सीईओ के पद से मुक्त करने पर सहमति व्यक्त की है।
टैलब्रोस इंजीनियरिंग ने नई उत्पादन इकाई के लिए फरीदाबाद में निर्माण शुरू किया।
कंपनी ने कहा कि इक्विटी शेयरधारकों को बोनस शेयर जारी करने पर विचार करने के लिए निदेशक मंडल की बैठक 23 अगस्त को होनी है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)