Supriya Lifescience के शेयर की दमदार लिस्टिंग, अब इनवेस्टर्स की क्या हो स्ट्रैटजी?

सुप्रिया लाइफसाइंस के स्टॉक्स प्रॉफिट बुकिंग के चलते 360 रुपये तक नीचे जा सकते हैं और अगले 3 महीनों में वापसी करते हुए यह 488 रुपये के स्तर तक जा सकते हैं

अपडेटेड Dec 28, 2021 पर 12:36 PM
सुप्रिया लाइफसाइंस के शेयर में कुछ समय के लिए दिख सकती है प्रॉफिट बुकिंग

Supriya Lifescience share : सुप्रिया लाइफसाइंस के शेयर की मंगलवार को 53 फीसदी प्रीमियम पर शानदार लिस्टिंग हुई। शेयर एनएसई पर 421 रुपये और बीएसई पर 425 रुपये पर लिस्ट हुआ। विशेष प्री-ओपन सेशन के दौरान सुप्रिया लाइफसाइंस का शेयर एनएसई पर 421 रुपये पर खुला और उसने 385 रुपये का इंट्रा डे लो छूआ। स्टॉक मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सुप्रिया लाइफसाइंस के स्टॉक्स प्रॉफिट बुकिंग के चलते 360 रुपये तक नीचे जा सकते हैं और अगले 3 महीनों में वापसी करते हुए यह 488 रुपये के स्तर तक जा सकते हैं।

अभी दिख सकती है कुछ प्रॉफिट बुकिंग

स्टॉक मार्केट एनालिस्ट्स के मुताबिक, सुप्रिया लाइफसाइंस के शेयर में कुछ प्रॉफिट बुकिंग दिख सकती है और यह नीचे 360 रुपये तक जा सकते हैं। हालांकि उन्होंने कहा, 360 रुपये से 385 रुपये के बीच उन लोगों को शेयर में खरीदारी के मौके मिलेंगे जिन्हें अलॉटमेंट के दौरान शेयर नहीं मिले थे। अलॉटमेंट के दौरान सुप्रिया के शेयर हासिल करने वालों के लिए इसे लॉन्ग टर्म के लिए होल्ड करने की सलाह है, वहीं शॉर्ट टर्म इनवेस्टर्स को प्रॉफिट बुकिंग कर लेनी चाहिए।


Multibagger Stock: इस शेयर ने 2021 में दिया 260% रिटर्न, फिर भी आशीष कचोलिया ने लगाया बड़ा दांव

लंबी अवधि के लिए करें होल्ड

जीसीएल सिक्योरिटीज के वाइस चेयरमैन रवि सिंघल सुप्रिया लाइफसाइंस के शेयर में मजबूती की उम्मीद जाहिर करते हुए कहा, “वर्तमान में शेयर में प्रॉफिट बुकिंग का प्रेशर दिख रहा है, लेकिन कंपनी के फंडामेंटल खासे मजबूत हैं और लॉन्ग टर्म के नजरिये से पब्लिक इश्यू के लिए आवेदन करने वालों को इसे होल्ड करने की सलाह है। इसमें ज्यादा गिरावट नहीं आएगी और हम 350 से 360 रुपये के स्तर से इसमें वापसी की उम्मीद कर रहे हैं।”

86 देशों को प्रोडक्ट निर्यात करती है कंपनी

प्रोफीसिएंट इक्विटीज लि. के फाउंडर और डायरेक्टर मनोज डालमिया ने कहा, “कंपनी का रेवेन्यू और प्रॉफिट अच्छा है, वहीं अपने 75 फीसदी प्रोडक्ट्स को वह 86 से ज्यादा देशों को निर्यात करती है। इश्यू प्राइस पर उसका पी/ई 16.72 रुपये है और वित्त वर्ष 21 के आधार पर यह 17.80 रुपये है। इसलिए, लॉन्ग टर्म ग्रोथ के लिहाज से यह अच्छा है और हम इसे लंबी अवधि के नजरिये से होल्ड करने की सलाह देते हैं।”

RBL Bank के लिए बाकी हैं अभी और भी 'दर्द'? मार्च, 2022 में निफ्टी बैंक से बाहर हो सकता है शेयर

380 रुपये का रखें स्टॉपलॉस

स्वास्तिका इनवेस्टमार्ट लि. के रिसर्च हेड संतोष मीणा ने कहा, “पिछले 3-5 साल में, एपीआई और स्पेशियल्टी केमिकल इंडस्ट्री इनवेस्टर्स की पसंद रही है और हमारा मानना है कि यह ट्रेंड कई साल तक जारी रहेगा। इनवेस्टर्स को इस शेयर को लंबी अवधि के लिए होल्ड करना चाहिए और क्लोसिंग बेसिस पर 380 रुपये का स्टॉपलॉस रखें। नए इनवेस्टर्स गिरावट को खरीदारी के मौकों के रूप में देख सकते हैं।”

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।