8 अगस्त यानी आज के कारोबार में भारतीय बाजार अपने 4 महीने के हाई के करीब बंद हुए हैं। विदेशी निवेशकों की खरीदारी लौटने,कच्चे तेल के भाव में कमी के साथ ही ऑटो और मेटल की तेजी ने बाजार में जोश भर दिया। आज के करोबार में तेल-गैस, IT छोड़ BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में तेजी देखने को मिली। मेटल, एनर्जी, ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही। वहीं मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 465.14 अंक यानी 0.80 फीसदी की बढ़त के साथ 58,853.07 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 127.60 अंक यानी 0.73 फीसदी की बढ़त के साथ 17525.10 के स्तर पर बंद हुआ।
मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय बाजारों की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई थी। लेकिन कारोबार के आगे बढ़ने के साथ ही बाजार में तेजी बढ़ती गई। अंत में बाजार दिन के हाई के करीब बंद हुआ। बताते चलें कि मुहर्रम के अवसर पर बाजार कल यानी 9 अगस्त को बंद रहेगा।
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर का कहना है कि FII की खरीदारी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने बाजार की तेजी में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा हैवीवेट शेयरों ने भी बाजार को सपोर्ट दिया। सरकारी बैंकों के कमजोर नतीजों के बाद आज PSU बैंक दबाव में दिखे। उन्होंने आगे कहा कि पश्चिमी देशों के बाजार अमेरिका के मजबूत जॉब आंकड़ों के बाद तेजी में रहे। मंदी की चिंता कम होने से इनमें तेजी आई। इस हफ्ते हमें घरेलू और ग्लोबल मार्केट से जुड़े कई अहम आंकड़े आते दिखेंगे। जिस पर बाजार की नजर रहेगी।
जानिए 10 अगस्त को कैसी रह सकती है बाजार की चाल
कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान का कहना है कि शुरुआती दबाव के बाद जल्द ही बाजार की लगाम बुल्स के हाथ में आ गई। भारतीय बाजार की तरफ एक बार फिर विदेशी निवेशकों का रुझान बढ़ा है। इससे बाजार का सेंटीमेंट पॉजटिव हुआ है। आज निफ्टी ने 17500 पर स्थिति अपना शॉर्ट टर्म रजिस्टेंस पार कर लिया है। यह बाजार के लिए अच्छा संकेत है। डेली चार्ट पर बना बुलिश कैंडल और इंट्राडे ब्रेकआट फॉर्मेशन वर्तमान स्तरों से और तेजी आने का संकेत है। निफ्टी के लिए 17,400 पर अहम सपोर्ट नजर आ रहा है। अगर निफ्टी इस लेवल के ऊपर बना रहता है तो इसमें 17650-17700 का लेवल देखने को मिल सकता है। वहीं अगर निफ्टी 17400 से नीचे फिसलता है तो हमें 17325-17300 की तरफ जाता नजर आ सकता है।
LKP सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि निफ्टी में बुलिश मोमेंटम कायम है। आज यह अपने पिछले रजिस्टेंस के ऊपर बंद हुआ है। जो इसमें तेजी कायम रहने के संकेत देता है। जब तक निफ्टी 17000 पर स्थिति अपने 200 डे मूविंग एवरेज के ऊपर बना रहता है तब तक इसमे तेजी कायम रहेगी। यह 17750 –17800 की तरफ जाता नजर सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)