आज बाजार गिरावट के बाद निचले स्तर से सुधरकर फ्लैट बंद हुआ है। सेंसेक्स 87 अंक गिरकर 54395 पर और निफ्टी 5 अंक गिरकर 16216 पर बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। सबसे ज्यादा तेजी बैंकिंग शेयरों में दिखी। एनर्जी, मेटल, रियल्टी शेयरों में भी खरीदारी रही।ऑटो, फार्मा शेयरों में भी तेजी रही। उधर IT शेयरों में बिकवाली रही।
निफ्टी बैंक 346 प्वाइंट चढ़कर 35,470 पर बंद हुआ। मिडकैप 259 प्वाइंट चढ़कर 27,908 पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स निचले स्तर से 305 प्वाइंट सुधरा। निफ्टी निचले स्तर से 100 प्वाइंट सुधरा। निफ्टी बैंक निचले स्तर से 463 प्वाइंट सुधरा। मिडकैप निचले स्तर से 412 प्वाइंट सुधरा। निफ्टी के 50 में से 28 शेयरों में तेजी रही। वहीं, सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरो में बढ़त देखने को मिली। निफ्टी बैंक के 12 में से 10 शेयरों में तेजी रही। उधर रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ। रुपया आज 19 पैसे कमजोर होकर 79.44 के स्तर पर बंद हुआ है।
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर का कहना है कि घरेलू बाजार की नजरें अब पहली तिमाही के नतीजों पर टिक गई हैं। IT सेक्टर की कमजोर शुरुआत ने मार्केट का सेंटीमेंट खराब कर दिया जिसके चलते बेंच मार्क इंडेक्स आज कमजोरी के साथ खुले थे। हालांकि बैंकिंग मेटल्स और एनर्जी स्टॉक्स में आई तेजी की वजह के बाजार अपनी गिरावट की भरपाई करते हुए सपाट बंद हुए।
उन्होंने आगे कहा कि भारत के जून के महंगाई आंकड़े 12 जुलाई को आने वाले हैं। इनके मई के 7.04 फीसदी के आसपास ही रहने की संभावना है। इसके 1 दिन बाद अमेरिकी महंगाई आंकड़े आने वाले हैं। इनमें मई के 8.6 फीसदी के पीक से और बढ़त आने की उम्मीद है।
कल कैसी रह सकती है बाजार की चाल
Kotak Securities के श्रीकांत चौहान का कहना है कि 8 जुलाई को आए TCS Q1 के नतीजे उम्मीद से कमजोर रहे। आईटी स्टॉक्स में आई कमजोरी के चलते सेंसेक्स-निफ्टी में कमजोरी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में यूरोपियन बाजारों की कमजोरी ने भी दबाव बनाया। लेकिन सुबह की गिरावट के बाद निफ्टी को 16100 के करीब सपोर्ट मिला और यहां से इसमें अच्छी रिकवरी आती दिखी। हमारा मानना है कि नियर फ्यूचर में बाजार एक दायरे में घूमता दिखेगा। ट्रेडर्स के लिए 16100 के स्तर पर सपोर्ट और 16300 के स्तर पर रजिस्टेंस देखने को मिल रहा है। जब तक निफ्टी 16100 के ऊपर बना हुआ है तब तक इसमें तेजी की संभावना बनी रहेगी और निफ्टी हमें 16300-16350 की ओर जाता दिखेगा। वहीं अगर ये 16100 के नीचे फिसलता है तो फिर इसमें 16050 का स्तर देखने को मिल सकता है।
शेयरखान के गौरव रत्नपारखी का कहना है कि निफ्टी में अब 16000-16275 के रेंज में कंसोलीडेशन देखने को मिल सकता है। जब तक निफ्टी 16000 के ऊपर बना रहेगा इसमें 16500 के स्तर तक जाने की संभावना बनी रहेगी। वहीं, निफ्टी के 16000 के नीचे फिसलने पर इसमें और गिरावट आ सकती है।
LKP Securities के रूपक डे का कहना है कि आज के कारोबारी सत्र में निफ्टी साइडवेज कारोबार करता दिखा। डेली टाइम फ्रेम पर निफ्टी अपने नियर टर्म मूविंग एवरेज के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहा। मोमेंटम इंडीकेटर RSI में भी बुलिश क्रॉसओवर बना हुआ है। अब जब तक निफ्टी 16000 के ऊपर बना हुआ है तब तक बाजार का शॉर्ट टर्म ट्रेंड पॉजिटिव बना रहेगा। ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 16300 पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है।
डिस्क्लेमर : मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)