Get App

ये केमिकल स्टॉक मजबूत नतीजों के बाद अपने रिकॉर्ड हाई के करीब, क्या आप भी करना चाहेंगे निवेश

मोतीलाल ओसवाल ने इस स्टॉक पर जारी अपने एक नोट में कहा है कि पहली तिमाही में कंपनी को सोडा एश और बायकॉर्बोनेट की बिक्री से हुई जबरदस्त कमाई का फायदा मिला है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 10, 2022 पर 1:45 PM
ये केमिकल स्टॉक मजबूत नतीजों के बाद अपने रिकॉर्ड हाई के करीब, क्या आप भी करना चाहेंगे निवेश
30 जून 2022 को समाप्त वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 34.2 फीसदी की बढ़त के साथ 3995 करोड़ रुपये पर रही है जो कि वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही में 2978 करोड़ रुपये पर रही थी।

30 जून 2022 को खत्म हुई पहली तिमाही के मजबूत नतीजों ने Tata Chemicals के स्टॉक में ईंधन भर दिया है। आज इंट्राडे मे बीएसई पर यह स्टॉक 11 फीसदी से ज्यादा की तेजी दिखाते हुए 1,060 रुपये पर जाता नजर आया।

गौरतलब है कि अभी कल ही यानी 09 अगस्त को कंपनी ने वित्त वर्ष 2023 के पहली तिमाही के नतीजे घोषित किए थे। वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही टाटा केमिकल (Tata Chemicals) का कंसोलिडेटेड मुनाफा 86.3 फीसदी बढ़कर 637 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही में 342 करोड़ रुपये पर रहा था।

इसी तरह 30 जून 2022 को समाप्त वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 34.2 फीसदी की बढ़त के साथ 3995 करोड़ रुपये पर रही है जो कि वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही में 2978 करोड़ रुपये पर रही थी।

30 जून 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड एबिटडा 601 करोड़ रुपये से बढ़कर 1015 करोड़ रुपये पर रही है । जो कि 68.9 फीसदी की बढ़त दर्शाता है।साल -दर -साल आधार पर पहली तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड एबिटडा मार्जिन 20.2 फीसदी से बढ़कर 25.4 फीसदी पर रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें