Tata Group की लिस्टेड कंपनियों की संख्या घटकर रह जाएगी आधी, जानिए क्या है पूरा प्लान?

Tata group की वर्तमान में 10 सेक्टर्स में 29 लिस्टेड कंपनियां। इसके अलावा समूह की लगभग 60 अनलिस्टेड कंपनियां और सैकड़ों सब्सिडियरीज हैं

अपडेटेड Sep 26, 2022 पर 2:12 PM
कंसोलिडेशन टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन (Tata group chairman N Chandrasekaran) की “फ्यूचर रेडी” यानी भविष्य के लिए समूह को तैयार करने की योजना का हिस्सा है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Tata group listed entities : टाटा ग्रुप की “कुछ लेकिन बड़ी और ज्यादा प्रतिस्पर्धी एंटिटीज में निवेश” के लिए अपनी लिस्टेड कंपनियों की संख्या आधी करके लगभग 15 करने की योजना है। “तालमेल और सरलीकरण” की इस रणनीति का उद्देश्य कैश फ्लो और कारोबार में सुधार करना है। इकोनॉमिक टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है।

    एक सूत्र ने कहा कि कॉस्ट घटाने के लिए यह जरूरी कदम है। मनीकंट्रोल स्वतंत्र रूप से इस खबर की पुष्टि नहीं कर सका है।

    चंद्रशेखरन का है यह प्लान


    सूत्रों ने कहा कि यह कंसोलिडेशन टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन (Tata group chairman N Chandrasekaran) की “फ्यूचर रेडी” यानी भविष्य के लिए समूह को तैयार करने की योजना का हिस्सा है और अगले कुछ महीनों में इससे जुड़ी प्रक्रिया शुरू होने का अनुमान है।

    टाटा ग्रुप इंडिया में iPhones का उत्पादन कर सकता है, ताइवानी कंपनी से चल रही बातचीत

    Tata group की वर्तमान में 10 सेक्टर्स में 29 लिस्टेड कंपनियां। इसके अलावा लगभग 60 अनलिस्टेड कंपनियां और सैकड़ों सब्सिडियरीज हैं। इस खबर पर टाटा संस से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

    एरलाइंस का होगा मर्जर

    हाल में खबर आई थी कि टाटा ग्रुप ने Air India के तहत AirAsia India और Vistara को कंसोलिडेट करने के विकल्प का मूल्यांकन करना शुरू कर दिया है। समझा जाता है कि एक साल के दौरान एयर एशिया इंडिया को एयर इंडिया एक्सप्रेस में मर्ज करने की योजना है। साथ ही ग्रुप की सभी एयरलाइंस को 2024 तक एयर इंडिया के अधीन कर दिया जाएगा।

    स्टील कंपनियों के लिए किया यह ऐलान

    23 सितंबर की एक एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, एयरलाइन बिजनेस के अलावा Tata Steel के बोर्ड ने समूह की सात कंपनियों और अपने एकीकरण की स्कीम को मंजूरी दे दी है।

    Cyrus Mistry Vs Tata Group Case: टाटा समूह और साइरस मिस्त्री के बीच क्यों शुरू हुआ था विवाद?

    ये कंपनियां हैं- Tata Steel Long Products, The Tinplate Company of India, Tata Metaliks, TRF, the Indian Steel & Wire Products, Tata Steel Mining और S&T Mining Company।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।