Get App

Tata Metaliks के शेयरों को मांग में मंदी और टैक्स की मार ने दिया दर्द, 5% टूटा शेयर

गौरतलब है कि पहली तिमाही में कंपनी के पिग आयरन कारोबार से होने वाली कमाई में 36 फीसदी और डक्टाइल कारोबार से होने वाली कमाई में 40 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 14, 2022 पर 2:24 PM
Tata Metaliks के शेयरों को मांग में मंदी और टैक्स की मार ने दिया दर्द, 5% टूटा शेयर
सरकार द्वारा 22 मई 2022 को एक्सपोर्ट ड्युटी लगाए जाने के ऐलान के बाद भी पिग आयरन की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली है।

Tata Metaliks Share price: पिग आयरन और डक्टाइल आयरन पाइप्स बनाने वाली कंपनी Tata Metaliks के शेयर आज सुबह के कारोबार में करीब 5 फीसदी तक फिसल गए। बता देंकि कल ही कंपनी के वित्त वर्ष 2023 के पहली तिमाही के नतीजे आए है। जिसमें कंपनी के मुनाफे में भारी गिरावट देखने को मिली है।

कल आए नतीजों के मुताबिक 30 जून 2022 को समाप्त वित्त वर्ष 2022-23 पहली तिमाही में Tata Metaliks का मुनाफा सालाना आधार पर 98.71 फीसदी गिरकर 1.22 करोड़ रुपये पर आ गया है। बता दें कि वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 94.90 करोड़ रुपये पर था।

वहीं इस अवधि में वित्त वर्ष 2022-23 पहली तिमाही में कंपनी की कुल आय सालाना आधार पर 10.37 फीसदी की बढ़त के साथ 669.35 करोड़ रुपये पर रही है। कंपनी के आय में पिग आयरन और डक्टाइल पाइप दोनों की कमाई में हुई बढ़ोतरी के चलते यह तेजी देखने को मिली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें