टाटा स्टील ने मंगलवार को शानदार नतीजे पेश किया जिसके बाद आज बुधवार के शुरुआती सौदों में शेयरों में उछाल देखने को मिला। कंपनी का मुनाफा 47% की बढ़कर मार्च 2022 को समाप्त तिमाही के लिए 9,756 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की आय में भी इजाफा हुआ। बोर्ड ने 51/शेयर के डिविडेंड की सिफारिश की है और 1:10 के स्टॉक विभाजन का भी प्रस्ताव दिया है।
जेफरीज ने एक नोट में कहा "लागत के लिहाज से टाटा को कोकिंग कोल की कीमतों में उतार-चढ़ाव, समुद्री लौह अयस्क के दायरे में बने रहने और यूरोपीय बिजली और ऊर्जा की लागत बढ़ी रहने की उम्मीद है।" इन्होंने टाटा स्टील पर होल्ड रेटिंग दी है। इन्होंने स्टील की कम कीमतों को एक प्रमुख नकारात्मक जोखिम के रूप में देखते हुए इस पर 1,240 का लक्ष्य तय किया है।
ब्रोकरेज Motilal Oswal ने कहा कि यूरोपीय व्यवसाय ने हमें सकारात्मक रूप से आश्चर्यचकित किया है और अगली एक से दो तिमाहियों के लिए कंपनी का EBITDA मजबूत रह सकता है। हालांकि चीन की अर्थव्यवस्था धीमी होने के कारण स्टील की कीमतें दबाव में आने की उम्मीद है। इसके अलावा भारत में अगले दो महीनों में मानसून का आगाज होगा। इससे मौजूदा स्तर से कीमतों में और बढ़ोतरी होगी।
“भारतीय ऑपरेशंस के लिए स्टील की वॉल्यूम वृद्धि FY24E में शुरू होगी। बढ़ी हुई स्टील की कीमतें और कोकिंग कोल की कीमतें मौजूदा स्तरों से आगे किसी भी मार्जिन के विस्तार को सीमित कर सकती हैं।"ब्रोकरेज के अनुसार इन्होंने 1,500 के लक्ष्य के साथ इस मेटल स्टॉक पर अपनी न्यूट्रल रेटिंग बनाए रखी है।
Profitmart Securities के अविनाश गोरक्षकर की राय
मिंट में छपी खबर के मुताबिक Profitmart Securities के अविनाश गोरक्षकर ने कहा “टाटा स्टील की सालाना नतीजे अच्छे रहे हैं। कंपनी की पूरे साल मेटल की कीमतों में वृद्धि की वजह से मार्जिन बढी है। इसके अलावा टाटा स्टील ने 50,000 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाने की सूचना भी दी है। टाटा स्टील का 1:10 स्टॉक विभाजन से छोटे निवेशक स्टॉक के प्रति आकर्षित होंगे। इससे स्टॉक के ट्रेड वॉल्यूम में वृद्धि होगी। शॉर्ट टर्म में स्टॉक में कुछ तेजी की उम्मीद की जा सकती है।"
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)