Get App

TCS: Q3 Results Preview- मुनाफे में 14.5% और आय में दिख सकता है 16% का इजाफा

मोतीलाल ओसवाल के मुताबिक सालाना आधार पर मुनाफा 17.1 प्रतिशत बढ़ सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 12, 2022 पर 11:38 AM
TCS: Q3 Results Preview- मुनाफे में 14.5% और आय में दिख सकता है 16% का इजाफा
टीसीएस का मुनाफा और आय दोनों बढ़ सकते हैं

भारत की सबसे बड़ी आईटी सेवा प्रदाता कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services) और उसके प्रतिद्वंदी इंफोसिस (Infosys)और विप्रो (Wipro) आज यानी 12 जनवरी को अपने तीसरी तिमाही के नतीजे घोषित करेंगे। साल के अंत में छुट्टियों के कारण आईटी क्षेत्र के लिए दिसंबर तिमाही से कमजोर है लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि ज्यादातर कंपनियां सेक्युलर, ब्रॉड-बेस्ड डिमांड के रुझान, अच्छी डील और एक्टिव मर्जर और अधिग्रहण के चलते अपनी कमाई में वृद्धि की रिपोर्ट कर सकती हैं।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि टीसीएस का कंसोलिडेटेड मुनाफा वित्त वर्ष 22 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में सालाना आधार पर 14.5 प्रतिशत बढ़कर 9,965 करोड़ रुपये हो सकता है, जबकि कंसोलिडेटेड आय 15.6 प्रतिशत बढ़कर 48,545 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है।

पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 8,701 करोड़ रुपये और आय 42,015 करोड़ रुपये रही थी। वित्त वर्ष 22 की पिछली तिमाही (जुलाई-सितंबर) में कंसोलिडेटेड मुनाफा 9,624 करोड़ रुपये और आय 46,867 करोड़ रुपये रही थी।

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने डॉलर आय में 2.4 प्रतिशत उछाल के 6,48.2 करोड़ डॉलर का अनुमान लगाया है, जबकि रुपये में देखा जाये तो आय 4.6 प्रतिशत बढ़कर 49,000 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है। इसमें सालाना आधार पर 16.6 प्रतिशत का इजाफा दिख सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें